Google Pixel 8A की धड़ाम हुई कीमत, Flipkart में 25 हजार रुपये से कम में खरीदने का है मौका
Google Pixel 8a की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अगर कंटेंट क्रिएशन के लिए एक बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Google Pixel 8A आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस समय आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Authored by: Updated Nov 7 2025, 17:36 IST
Image Credit : Digit01 / 08
अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन और टॉप नॉच फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए Google Pixel 8A एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।
Image Credit : Digit02 / 08
अगर आप सोशल मीडिया में कंटेंट क्रिएट करते हैं या फिर फोटोग्राफी करने का शौक है तो गूगल का यह पिक्सल स्मार्टफोन आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करने वाला है। इसमें आपको रियर और फ्रंट दोनों ही जगह पर धमाकेदार कैमरा मिलने वाला है।
Image Credit : Digit03 / 08
Google Pixel 8A की कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 52,999 रुपये है। हालांकि अब आप इसे हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस पर 33% का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप 18000 रुपये की बचत के साथ सिर्फ 34,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी आपके पास बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर में एक्स्ट्रा बचत करने का भी मौका है। HDFC Bank Credit Car में आप 5000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं Axis Bank Flipkart Debit Card पर आपको 5% तक कैशबैक ऑफर मिलेगा।
Image Credit : Digit05 / 08
Google Pixel 8A की खरीदारी पर फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 26000 रुपये तक बचाने का मौका दे रहा है। आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके भारी भरकम बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको यह दे ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Image Credit : Digit06 / 08
अगर आप एक्सचें ऑफर में 10000 रुपये की भी बचत कर लेते हैं तो आप इस पिक्सल सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन को सिर्फ 24,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अगर आप अभी इस ऑफर को लेने से चूकते हैं तो बाद में आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 08
Google Pixel 8a में कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ प्लास्टिक बैक पैनल दिया है। इसमें आपको IP67 की रेटिंग मिलती है। कंपनी ने इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है।
Image Credit : Digit08 / 08
आउट ऑफ द बॉक्स Google Pixel 8a एंड्रॉयड 14 को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें Google Tensor G3 चिपसेट दिया है। इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64+13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।