भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में Redmi Turbo 5 की एंट्री हो चुकी है, जो बड़ी 7,540mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ आया है। इसका सीधा मुकाबला Motorola Edge 70 Pro और Samsung Galaxy A37 5G से माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि कीमत, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर के मामले में कौन-सा फोन सबसे बेहतर साबित होता है।
कीमत: कौन-सा फोन कितना महंगा?
Redmi Turbo 5 का 8GB + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है। वहीं Motorola Edge 70 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। Samsung Galaxy A37 5G की कीमत सबसे अधिक है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 41,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट 47,499 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 52,999 रुपये में उपलब्ध है।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर: किसका स्क्रीन अनुभव बेहतर?
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और इसे 4 साल के OS अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसे 3 साल के OS अपडेट मिलेंगे।
Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और इसे 6 पीढ़ियों तक Android व One UI अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है।
मजबूती और वाटर रेजिस्टेंस में कौन आगे?
Redmi Turbo 5 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। Motorola Edge 70 Pro में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जबकि Samsung Galaxy A37 5G केवल IP68 रेटिंग के साथ आता है।
प्रोसेसर और बैटरी: पावर के मामले में किसका दबदबा?
Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,540mAh की विशाल बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिलता है। इसमें 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए कौन बेहतर?
Redmi Turbo 5 में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Motorola Edge 70 Pro कैमरा विभाग में सबसे मजबूत नजर आता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक्स्ट्का सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy A37 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कौन-सा फोन खरीदना चाहिए?
अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप है, तो Redmi Turbo 5 सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसकी 7,540mAh बैटरी इस सेगमेंट में काफी दमदार मानी जा रही है। अगर आप डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस के बीच संतुलित अनुभव चाहते हैं, तो Motorola Edge 70 Pro एक मजबूत विकल्प है।
वहीं जो यूजर्स लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और बेहतर ब्रांड सपोर्ट चाहते हैं, उनके लिए Samsung Galaxy A37 5G सबसे उपयुक्त विकल्प माना जा सकता है। कुल मिलाकर बैटरी के लिए Redmi, ऑलराउंड अनुभव के लिए Motorola और लॉन्ग-टर्म अपडेट्स के लिए Samsung आगे नजर आता है।
