भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीन की दिग्गज कंपनी रेडमी की मजबूत पकड़ है। बजट से लेकर मिडरेंज सेगमेंट में रेडमी के स्मार्टफोन भारतीय ग्राहकों के बीच में जमकर पसंद किए जाते हैं। पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच में बड़ी बैटरी क्षमता को लेकर अजीब सी जंग छिड़ी हुई है। हर एक कंपनी अपने स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी पेश करने की कोशि में लगी हुई है। अब इस जंग में रेडमी भी उतर गई है। कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जिसमें आपको स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
लीक्स की मानें तो कंपनी इस समय 12,000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि रेडमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को इतनी बड़ी बैटरी क्षमता के साथ पेश कर सकती है। अगर रेडमी 12,000mAh की बैटरी के साथ स्मार्टफोन पेश करती है तो यूजर्स को बार-बार स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाने से फुर्सत मिल जाएगी।
कंपनी ला रही है नेक्स्ट जनरेशन फोन
रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station की तरफ से शेयर की गई है। टिप्स्टर की तरफ से दावा किया गया है कि रेडमी इस समय एक नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन पर इंटर्नल टेस्टिंग कर रहा है। लीक्स की मानें तो रेडमी का अपमकिंग स्मार्टफोन single-cell high-silicon बैटरी की टेक्नोलॉजी से लैस होगा। खास बात यह है कि फोन की मोटाई बढ़ाए बिना यूजर्स को इतनी बड़ी बैटरी क्षमता वाला स्मार्टफोन मिलेगा।
कस्टम मटेरियल सिस्टम का उपयोग
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिर्फ 12,000mAh की बैटरी ही नहीं कंपनी इससे बड़ी क्षमता वाला स्मार्टफोन लाने के लिए भी टेस्टिंग कर रही है। बड़ी बैटरी के लिए कस्टम मटेरियल सिस्टम का उपयोग भी किया जा रहा है। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह कंफर्म है कि आने वाले समय में रेडमी फैंस को स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
लीक्स में यह भी कहा गया है कि यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसमें यूजर्स को हाई परफॉर्मेंस चिपसेट भी मिलेगा। इससे यह पता चलता है कि बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स सिर्फ बजट सेगमेंट तक ही सीमित नहीं रहेंगे बल्कि फ्लैगशिप कैटेगरी में भी बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिलेगा। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Turbo 6 Max के नाम से बाजार में दस्तक दे सकता है।
