टेक एंड गैजेट्स

सबसे बड़ी बैटरी वाला टैबलेट 6 जनवरी को भारत में होगा लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले भी मिलेगी

यह टैबलेट भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हाल ही में इसे कुछ यूरोपीय देशों में लॉन्च किया गया था, जहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भारत में आने वाले मॉडल जैसे ही हैं।

Image

Redmi Pad 2 Pro 5G India Launch Date

यदि आप भी किसी बड़ी बैटरी वाले टैबलेट की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश जल्द ही खत्म होने वाली है। Redmi Pad 2 Pro 5G भारत में अगले महीने लॉन्च होने वाला है और इसमें 12,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा Redmi Pad 2 Pro 5G में 12.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले भी मिलेगी। रेडमी ने अपने अपकमिंग टैबलेट Redmi Pad 2 Pro 5G को लेकर टीजर भी जारी किया है। यह टैबलेट भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हाल ही में इसे कुछ यूरोपीय देशों में लॉन्च किया गया था, जहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भारत में आने वाले मॉडल जैसे ही हैं।

6 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Redmi Pad 2 Pro 5G

Redmi Pad 2 Pro 5G के लिए बनाई गई डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि टैबलेट 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगा। Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने यह भी पुष्टि की है कि इस टैबलेट में 12,000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि मार्केट रिसर्च फर्म के डेटा के अनुसार, 12.1-इंच डिस्प्ले वाले टैबलेट में यह दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी है। लंबे बैकअप की तलाश कर रहे यूज़र्स के लिए यह एक बड़ी खासियत साबित हो सकती है।

भारत में ऑनलाइन उपलब्ध होगा टैबलेट

रेडमी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि Redmi Pad 2 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि यह टैबलेट Xiaomi India की ऑनलाइन स्टोर वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आने वाले दिनों में इसके बाकी फीचर्स और भारत में कीमत से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी।

यूरोप में कीमत और कलर ऑप्शन

यूरोपीय बाजारों में Redmi Pad 2 Pro 5G को EUR 379.9 (लगभग 40,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। टैबलेट को Lavender Purple, Silver और Graphite Gray कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Redmi Pad 2 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इस टैबलेट में 12.1-इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 810 GPU और 6GB LPDDR4x रैम मौजूद है। स्टोरेज के लिए 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा, साउंड और चार्जिंग

Redmi Pad 2 Pro 5G में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos, Hi-Res Audio और 300% ऑडियो बूस्ट को सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, साथ ही यह टैबलेट 27W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article