Redmi Note 14 SE 5G launch: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Redmi Note 14 SE 5G है। यह स्मार्टफोन कंपनी की नोट 14 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। रेडमी ने इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली शानदार डिस्प्ले के साथ 50MP का कैमरा और बड़ी बैटरी दी है।
अगर आप मिडरेंज सेगमेंड में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Redmi Note 14 SE 5G आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन रहने वाला है। इसमें आप डेली रूटीन वर्क के साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम भी कर सकते हैं। रेडमी ने कम कीमत में इसमें शानदार कैमरा सेटअप और 5000mAh से बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई है। आइए आपको इस नए फोन की कीमत और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।
Redmi Note 14 SE 5G की कीमत और सेल डेट
Redmi Note 14 SE 5G को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसमे आपको 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसे 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि आप इसे 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 13,999 रुपये में खरीद सकेंगे। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसकी सेल 7 अगस्त से शुरू होगी। आप इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।
Redmi Note 14 SE 5G Specifications
- Redmi Note 14 SE 5G में आपको 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलड स्क्रीन मिलती है।
- लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमे 120hz का रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- डिस्प्ले को सेफ रखने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।
- परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए रेडमी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra 6nm चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
- इस स्मार्टफोन में आपको 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर वर्क करता है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+8+2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- Redmi Note 14 SE 5G को पॉवर देने के लिए इसमें 5110mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
