टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले Redmi Note 13 Pro की कीमत आई सामने, मिलेगा 200MP कैमरा

Redmi Note 13 Pro: रेडमी नोट 13 प्रो में 6.67 इंच 1.5K फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आएगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये होगी।

Image

Redmi Note 13 5G Series

स्मार्टफोन फोन ब्रांड शाओमी अपने नए फोन Redmi Note 13 Pro को 4 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत की जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि इस सीरीज के तहत Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ फोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन भारत में सीरीज के तहत दो ही फोन पेश किए जा सकते हैं।

Redmi Note 13 Pro: सीरीज की कीमत

इस महीने की शुरुआत में यूरोपीय मार्केट में इस फोन की संभावित कीमत ऑनलाइन सामने आई थी। अब एक टिपस्टर ने भारत में रेडमी नोट 13 प्रो की कीमत की जानकारी दी है। टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि रेडमी नोट 13 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 32,999 रुपये होगी। इस फोन को 12GB + 256GB वेरियंट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि चीन में Redmi Note 13 Pro को 1,499 चीनी युआन (लगभग 17,400 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इस कीमत पर 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन आता है।

Redmi Note 13 Pro: स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 13 प्रो में 6.67 इंच 1.5K फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 मिलेगा। वहीं यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट से लैस होगा।

Redmi Note 13 Pro: कैमरा और बैटरी

रेडमी नोट 13 प्रो के चीनी वेरियंट के अनुसार, इसे ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया जा सकता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL HP3 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सेल सेंसर है। इसमें 5,100mAh की बैटरी और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article