टेक एंड गैजेट्स

Amazon का तोहफा! 200 रु सस्ती हुई प्राइम मेंबरशिप, एक साल तक मिलेगी फ्री डिलीवरी

Amazon Prime Lite Price Cut: अमेजन प्राइम लाइट को इसी साल जून में पेश किया गया था और अब बेहद कम कीमत में इसे खरीदा जा सकेगा। प्लान में यूजर्स नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदारी कर सकते हैं। कैशबैक पाने के लिए नो-रश डिलीवरी ऑप्शन का भी लाभ उठा सकते हैं।

Image

Amazon Prime

Amazon Prime Lite Price Cut: अमेजन ने अपनी ओटीटी सर्विस अमेजन प्राइम मेंबरशिप प्लान की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी ने प्राइम लाइट की कीमत घटाई है। अमेजन प्राइम लाइट को इसी साल जून में पेश किया गया था और अब बेहद कम कीमत में इसे खरीदा जा सकेगा। बता दें कि कंपनी ने केवल प्राइम लाइट के सालाना प्लान की कीमत घटाई है।

Amazon Prime Lite: भारत में प्राइम लाइट की नई कीमत

अमेजन प्राइम लाइट को लॉन्च के समय एक साल के लिए 999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इसकी कीमत में 200 रुपये की कटौती की है। यानी अब यूजर्स 799 रुपये की सलाना फीस पर इसको एक्सेस कर सकते हैं।

बता दें कि अमेजन प्राइम लाइट के सलाना प्लान के अलावा अन्य प्लान की कीमत को पहले जैसा ही रखा गया है। यानी अमेजन प्राइम वार्षिक मेंबरशिप के लिए 1,499 रुपये, एक महीने के लिए 299 रुपये और तीन महीने के प्लान के लिए 599 रुपये चुकाने होंगे।

Amazon Prime Lite के फायदे

बता दें कि अमेजन दो तरह के प्लान ऑफर करता है, जिसमें अमेजन प्राइम और अमेजन प्राइम लाइट शामिल हैं। कंपनी ने अमेजन प्राइम लाइट के एनुअल प्लान की कीमत घटाई है। इस प्लान के साथ आप नियमित प्राइम यूजर्स के जैसे ही कई लाभ ले सकते हैं। आप बिना किसी अतिरिक्त लागत के चुनिंदा चीजों को दो दिन की डिलीवरी के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही एक दिन या उसी दिन डिलीवरी के विकल्प भी हैं।

अमेजन प्राइम लाइट यूजर्स भी नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदारी कर सकते हैं। आप पात्र पतों पर मॉर्निंग डिलीवरी विकल्पों तक रु. में पहुंच सकते हैं। आप 25 रुपये का कैशबैक पाने के लिए नो-रश डिलीवरी ऑप्शन का भी लाभ उठा सकते हैं।

Amazon Prime Lite ओटीटी में क्या मिलेगा

प्राइम लाइट के साथ ओटीटी में सीमित एक्सेस मिलते हैं। प्राइम लाइट यूजर्स केवल स्मार्टफोन पर ही कंटेंट एक्सेस कर सकते हैं वो भी अधिकतम 720p रिजॉल्यूशन के साथ। प्राइम लाइट मेंबर्स को कंटेंट देखने के दौरान विज्ञापन भी देखने पड़ते हैं। जबकि अमेजन प्राइम यूजर्स बिना किसी विज्ञापन के फुल एचडी में कंटेंट देख सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article