टेक एंड गैजेट्स

7,499 रुपये में मिल रहा है यह स्टाइलिश स्मार्टफोन, 128GB तक की स्टोरेज और 5160mAh की मिलेगी बैटरी

Redmi A4 5G में कई सारे वेरिएंट के ऑप्शन मिलते हैं और कंपनी सभी वेरिएंट्स पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अगर आप कम कीमत में एक दमदार 5G स्मार्टफोन चाहते हैं तो Redmi A4 5G एक बेस्ट ऑप्शन होगा।

Image

डिस्काउंट ऑफर के साथ मिल रहा है रेडमी का सस्ता स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Smartphone Under 8000 Rupees: फेस्टिव सीजन में इस समय स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील्स ऑफर की जा रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन अपने-अपने ग्राहकों को महंगे स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट तो दे रही हैं लेकिन कंपनियां अब सस्ते फोन्स पर भी ऑफर्स लेकर आ गई है। अगर आप लो बजट में एक ड्यूरेबल स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आप Redmi A4 5G को खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन पर भी अब आप पैसों की बचत कर पाएंगे।

Redmi A4 5G में कई सारे वेरिएंट के ऑप्शन मिलते हैं और कंपनी सभी वेरिएंट्स पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अगर आप कम कीमत में एक दमदार 5G स्मार्टफोन चाहते हैं तो Redmi A4 5G एक बेस्ट ऑप्शन होगा। डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेकर आप इस फेस्टिव सीजन में अभी Redmi A4 5G को सिर्फ 7,499 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

सस्ते स्मार्टफोन की कीमत में मिलेगा डिस्काउंट

अगर Redmi A4 5G के बेस मॉडल की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज उपलब्ध कराई है। बेस मॉडल की कीमत 8,499 रुपये है। हालांकि अभी कंपनी ग्राहकों को इस वेरिएंट पर एक हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। 1000 रुपये की बचत के साथ आप Redmi A4 5G को अभी सिर्फ 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

अगर आपको अधिक स्टोरेज वाला फोन चाहिए तो आप इसका 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीद सकते हैं। 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अपने ग्राहकों को इसी वेरिएंट पर सबसे अधिक डिस्काउंट उपलब्ध करा रही है। अमेजन ने Redmi A4 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को वेबसाइट पर 8,349 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ कंपनी इस वेरिएंट पर ग्राहकों को 250 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। इसका फायदा लेकर आप इसे और भी कम कीमत में खरीद पाएंगे।

Redmi A4 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Redmi A4 5G में कंपनी ने प्लास्टिक फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल दिया है।
  • इसमें आपको 6.88 इंच की IPS LCD पैनल वाली डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है जिसे लेटेस्ट वर्जन पर अपग्रेड कर सकते हैं।
  • Redmi A4 5G में परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
  • स्मार्टफोन में आपको 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • Redmi A4 5G में फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • Redmi A4 5G में 5160mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- पूरे 50% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है Samsung Galaxy S23, Flipkart के ऑफर ने कराई मौज
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article