टेक एंड गैजेट्स

6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi का सस्ता स्मार्टफोन, AI फीचर्स काम करेंगे आसान

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज कंपनी रेडमी अपने फैंस के लिए Redmi 15C को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को कंपनी 6000mAh की बैटरी के साथ पेश कर सकती है।

Image

बाजार में जल्द लॉन्च होगा सस्ती कीमत वाला धांसू स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-X)

Redmi New Smartphone launch: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी के फोन्स बजट सेगमेंट में जमकर पॉपुलर है। इस सेगमेंट में कंपनी के पास एक से बढ़कर एक धमाकेदार स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अब रेडमी इसी सेगमेंट में एक बार फिर से बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो कि Redmi 15C होगा। अगर लो बजट में एक सस्ता स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

Redmi 15C को कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। इसी के साथ यह भारतीय बाजार में भी जल्द देखने को मिल सकता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन मार्केट में पहले से मौजूद Redmi 14C की जगह लेगा। आइए आपको इस फोन्स में मिलने वाले संभावित फीचर्स कि डिटेल जानकारी देते हैं।

Redmi 15C की कीमत

हाल ही में ऑनलाइन रिटेलर Epto.it पर Redmi 15C की लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। इससे ऐसी लीक्स सामने आ रही हैं कि इसे जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है। कंपनी इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। इंटरनेशनल मार्केट में 128GB वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 13,450 रुपये और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत करीब 16000 रुपये हो सकती है।

बजट स्मार्टफोन में होंगे तगड़े फीचर्स

रेडमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है। इसमें Twilight Orange, Moonlight Blue और Midnight Grey ऑप्शन शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है जिससे आपको वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। डिस्प्ले में कंपनी 120Hz का रिफ्रेश रेट दे सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए Redmi 15C में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर के साथ आप डेली रूटीन वर्क, ओटीटी स्ट्रीमिंग और नॉर्मल गेमिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी के HyperOS पर बेस्ड होगा।

इसमें एआई फीचर्स के साथ रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें फैंस को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article