iPhone 17 Pro Launch: अगर आप एक आईफोन लवर्स हैं तो अब तैयार हो जाइए बहुत जल्द भारत में iPhone 17 Series लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में चार आईफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। iPhone 17 Pro को लेकर लगातार लीक्स आ रही हैं। iPhone 17 Pro सितंबर 2025 के शुरुआती दिनों में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही बाजार में iPhone 17, iPhone 17 Pro Max और बिल्कुल नया iPhone 17 Air भी एंट्री करेगा।
iPhone 17 Pro डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक में इस साल एक बड़ी छलांग लगाने वाला है। इस बार प्रो मॉडल में फैंस को काफी कुछ यूनिक देखने को मिल सकता है। यह एक शक्तिशाली नए चिपसेट से लेकर एक नए कैमरा सिस्टम से लैस होगा।
iPhone 17 Pro परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन्स
अपकमिंग iPhone 17 Pro में एप्पल का नेक्स्ट-जेनरेशन A19 बायोनिक चिप होने की संभावना है, यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। Apple पहली बार इस प्रोसेसर को इस्तेमाल करेगा। इस चिपसेट से बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर हीट मैनेजमेंट मिलने की उम्मीद है। फोन में 12GB रैम और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है, जो गेमिंग या इंटेंसिव मल्टीटास्किंग के दौरान बढ़ते हुए तापमान को मैनेज करने में मदद करेगा। आने वाले आईफोन प्रो मॉडल में मिलने वाले सॉफ्टवेयर की बात करें तो, iPhone 17 Pro में iOS 26 प्री-इंस्टॉल्ड होगा, मौजूदा समय में यह आईओएस बीटा टेस्टिंग फेज में है।
iPhone 17 Pro डिजाइन और कलर्स (संभावित)
लीक से समाने आई जानकारी की मानें तो iPhone 17 Pro अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी अलग दिख सकता है। MacRumors जैसे सूत्रों की तरफ से शेयर कई गई डिटेल्स के मुताबिक रियर पैनल के टॉप पर एक नया हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड डिजाइन होगा, इसमें ट्रायंगल शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।अगर गर एप्पल इस डिजाइन के साथ iPhone 17 Pro को पेश करता है तो यह सालों बाद आईफोन सीरीज में एक बड़ा बदला होगा। इसमें मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो, इसमें सिल्वर, ब्लैक, ग्रे और डार्क ब्लू के साथ-साथ एक नया कॉपर जैसा ऑरेंज फिनिश कलर मिल सकता है।
iPhone 17 Pro कैमरा अपग्रेड
ऐसा माना जा रहा है कि नई आईफोन सीरीज में कंपनी कैमरा डिपार्टमेंट बड़ा बदलाव कर सकती है। iPhone 17 Pro में ट्रिपल 48-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप हो सकता है। कंपनी फोटो क्वालिटिी को बढ़ाने के लिए फ्यूजन तकनीक के साथ कैमरा को पेश कर सकती है। कंपनी इस बार सेल्फी लवर्स के लिए बड़ा गिफ्ट दे सकती है। लीक्स की मानें तो iPhone 17 Pro में इस बार 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
संभावित लॉन्च डेट और भारत में कीमत
एप्पल हर साल अपनी नई आईफोन सीरीज को सितंबर महीने की शुरुआत में लॉन्च करता है। इसलिए iPhone 17 Pro की लॉन्चिंग 8 सिंतबर से 10 सितंबर के बीच में होने की संभावना है। अगर इसकी संभावित कीमत के बारे में बात करें तो ऐसी लीक्स हैं कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में करीब 1,45,000 रुपये में लॉन्च कर सकती है।
