टेक एंड गैजेट्स

10,499 रुपये में लॉन्च हुआ 32MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाला फोन, दो दिन चलेगी बैटरी!

Realme Narzo 80 Lite: स्मार्टफोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 46.6 घंटे का कॉल टाइम और 15.7 घंटे की YouTube स्ट्रीमिंग देगा। स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Image

Realme Narzo 80 Lite 5G

Realme Narzo 80 Lite 5G: रियलमी ने सोमवार को भारत में अपने नए फोन Realme Narzo 80 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है।

Realme Narzo 80 Lite 5G: कीमत और वेरिएंट

  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज: 10,499 रुपये
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: 11,499 रुपये
  • कलर ऑप्शन: क्रिस्टल पर्पल और ओनिक्स ब्लैक
  • बिक्री 23 जून से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर होगी

Realme Narzo 80 Lite 5G: स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में Android 15 आधारित Realme UI 6.0 स्किन मिलता है, इसके अलावा फोन में Google Gemini इंटीग्रेशन भी है।

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलता है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज पैक गई है। वहीं कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन में 32MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AI क्लियर फेस जैसे कुछ AI-पावर्ड टूल के साथ आता है।

स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 46.6 घंटे का कॉल टाइम और 15.7 घंटे की YouTube स्ट्रीमिंग देगा। स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article