Smartphone Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी की तरफ से कुछ दिन पहले Realme Narzo 80 Lite को लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की तरफ से आने वाला एक 4G स्मार्टफोन है। अगर आप कम कीमत में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। रियलमी ने इस स्मार्टफोन में कम कीमत में शानदार फीचर्स दिए हैं। इसमें आपको 90Hz वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।
Realme Narzo 80 Lite 4G की कीमत
रियलमी ने Realme Narzo 80 Lite 4G को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप 4GB रैम वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 7299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, वहीं अगर आप 6GB रैम वाला मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए 8,299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इन दोनों ही वेरिएंट की फ्लैश सेल आज यानी 28 अगस्त से शुरू हो गई है। हालांकि इसकी पहली सेल 31 अगस्त से शुरू होगी।
आपको बता दें कि रियलमी इस स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है। आप Realme Narzo 80 Lite 4G को 700 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं जिसमें Obsidian Black और Beach Gold वेरिएंट शामिल होंगे।
Realme Narzo 80 Lite 4G के फीचर्स
- Realme Narzo 80 Lite 4G में कंपनी ने 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी है।
- डिस्प्ले में आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट और 563 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
- परफॉर्मेंस के लिए रियलमी ने इस स्मार्टफोन में octa-core Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया है।
- Realme Narzo 80 Lite 4G में आपको 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी है।
- इस स्मार्टफोन में आपको वर्चुअल रैम का भी फीचर मिलता है जिससे आप 16GB तक रैम इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
