स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी अपने फैंस के लिए जल्द ही नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है। रियलमी भारतीय बाजार में अपनी GT सीरीज को एक्सपैंड करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी जल्द ही मार्केट में Realme GT8 को पेश कर सकती है। कंपनी ने इससे पहले मई के महीने में GT7 को लॉन्च किया था। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको हैवी टास्क के लिए दमदार प्रोसेसर का सोपर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन में आपको बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी मिलने वाली है।
Realme GT 8 की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से अभी कोई संकेत नहीं दिए गए हैं लेकिन इसको लेकर लीक्स आनी शुरू हो गई हैं। अगर आप गेमिंग करने के शौकीन हैं तो आपको रियमली के नए स्मार्टफोन में तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले और बैटरी को लेकर नई लीक्स सामने आई हैं। कंपनी अपनी GT सीरीज को हमेशा ही गेमिंग जैसे हैवी टास्क को ध्यान में रखकर डिजाइन करती है, इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी गेमर्स को इसमें कई सारे तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं।
नई सीरीज की जल्द होगी एंट्री
रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu की तरफ से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट करके अपकमिंग GT 8 सीरीज के कुछ संकेत दिए हैं। कंपनी Realme GT 8 को अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस सीरीज में बेस वेरिएंट के साथ GT 8 Pro को भी पेश कर सकती है। कंपनी सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स को Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। फीचर्स को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक जो भी फीचर्स सामने आए हैं वह लीक्स पर ही बेस्ड हैं।
लीक्स की मानें तो Realme GT 8 में 6.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ-साथ बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसमें कंपनी 7000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी दे सकती है। रियलमी की इस स्मार्टफोन सीरीज की मार्केट में सीधी टक्कर सैमसंग, गूगल और एप्पल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन से हो सकती है। सीरीज में आने वाले Realme GT 8 Pro में कंपनी 200 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है।
Realme GT 7 में मिलते हैं ये फीचर्स
- Realme GT 7 में कंपनी ने 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी है जिसमें 2,780 x 1,264 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है।
- इसके साथ ही डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलेगा।
- परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया गया है।
- इस स्मार्टफोन में रियलमी ने 12GB तक की रैम के साथ 256GB औ 512GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।
- इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50+50+8 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
