टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Independence Day Sale: 13 अगस्त से शुरू हो रही है नई सेल, 5 दिन तक हर एक कैटेगरी में मिलेगी भारी छूट

Flipkart ग्राहकों के लिए एक नई सेल लेकर आ रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 13 अगस्त से Independence Day Sale सेल की शुरुआत होगी जिसमें आपको प्रीमियम स्मार्टफोन्स से लेकर होम एप्लायंसेस पर हैवी डिस्काउंट मिलने वाला है। अगर आप फ्रीडम सेल में खरीदारी करने से चूक गए थे तो अब आपके पास एक बार फिर से मौका है।

Image

फ्लिपकार्ट में एक बार फिर से शुरू होने वाली है धमाकेदार सेल। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Independence Day Sale: फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक ऑफर्स दे रही है। कुछ दिन पहले तक फ्लिपकार्ट में फ्रीडम सेल चल रही थी। अगर आप इस सेल में डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेने से चूक गए हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स कंपनी अपने फैंस के लिए अब एक नई Independence Day Sale 2025 लेकर आ रही है। इस सेल की शुरुआत 13 अगस्त यानी कल से होगी। अगर आप सस्ते में शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपके पास अब पैसे बचाने का शानदार मौका है।

Flipkart Independence Day Sale 2025 की शुरुआत 13 अगस्त से होगी जो कि 17 अगस्त तक चलेगी। मतलब आपके पास हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदारी करने के लिए 5 दिन होंगे। 5 दिन तक आप सेल ऑफर में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, होम एप्लायंसेज, फैशन प्रोडक्ट समेत दूसरे कैटेगरी के सामान को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे।

Independence Day Sale ऑफर्स

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को Independence Day Sale 2025 में तगड़े ऑफर्स देने वाला है। आपको सेल ऑफर में सभी प्रोडक्ट्स पर 10% का बैंक डिस्काउंट देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा आपके पास कैशबैक, नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर में एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। अगर आपके पास कैनरा बैंक का डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10% का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने वेबसाइट के यूआरएल में “FlipKart Independence Day Sale 2025” लिखा है वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने सेल के बैनर में “FlipKart Freedom Sale 2025” लिखा है।

प्रीमियम फोन्स पर मिलेगी तगड़ी छूट

अगर आप अपने लिए Samsung Ultra Series, Google Pixel, Apple iPhone या फिर OnePlus के प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। Independence Day Sale में फ्लिपकार्ट ग्राहकों को प्रीमियम फोन्स पर तगड़े ऑफर्स देने वाला है। सेल ऑफर में आप प्रीमियम फोन्स पर 50% तक का हैवी डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। इस सेल में आप सैमसंग गैलेक्सी एस 23 को करीब आधी कीमत में खरीद पाएंगे। वहीं Google Pixel 8 सीरीज को आप इस सेल में करीब 35 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article