टेक एंड गैजेट्स

12 मिनट में 50% चार्ज होगा फोन, 2 हफ्ते चलेगी बैटरी! Realme ला रहा सबसे दमदार फोन

Realme GT 5 Pro कंपनी का गेमिंग फोन होने वाला है। अच्छी गेमिंग और हीट को कंट्रोल करने के लिए इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 12,000 मिमी वर्ग सरफेस एरिया के साथ 3VC आइसबर्ग कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इसको लेकर दावा है कि फोन का थर्मल कंडक्टिविटी की मदद से सीपीयू कोर टेम्पेचर को अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है।

Image

Realme GT 5 Pro

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने सबसे दमदार फोन Realme GT 5 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 7 दिसंबर को घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन का टीजर भी जारी कर दिया है। इसे 5,400mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन को 12 मिनट में 0 से 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

Realme GT 5 Pro की स्पेसिफिकेशन

रियलमी जीटी 5 प्रो को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा। इसमें 100W फास्ट वायर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 406 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।

Realme GT 5 Pro का कैमरा

रियलमी जीटी 5 प्रो के कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन में फ्लैगशिप कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल 1/1.56 अपर्चर वाला सोनी IMX890 सेंसर शामिल होगा।

Realme GT 5 Pro: गेमिंग के लिए मिलेगा ये स्पेशल फीचर

Realme GT 5 Pro कंपनी का गेमिंग फोन होने वाला है। अच्छी गेमिंग और हीट को कंट्रोल करने के लिए इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 12,000 मिमी वर्ग सरफेस एरिया के साथ 3VC आइसबर्ग कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इसको लेकर दावा है कि यह फोन के थर्मल कंडक्टिविटी की मदद से सीपीयू कोर टेम्पेचर को अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article