टेक एंड गैजेट्स

8GB छोड़िए OnePlus ला रहा 24GB Ram वाला फोन, कैमरा-डिस्प्ले भी धांसू, स्टोरेज 1024GB

OnePlus 12: कंपनी ने वनप्लस 12 को दुनिया की पहली 2K ओरिएंटल स्क्रीन वाला फोन कहा है।फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें गेमिंग के लिए इन-बिल्ट नई जनरेशन की एक्स-एक्सिस मोटर दी गई है। टीजर के अनुसार, फोन को ProXDR डिस्प्ले और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया जाएगा।

Image

OnePlus 12

Photo : Twitter

स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। फोन को अगले महीने 5 दिसंबर को घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी के टीजर से फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। इस फोन को 24 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज से लैस किया जाएगा। वनप्लस के फ्लैगशिप में सोनी IMX581 सेंसर वाला वाइड-एंगल कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलता है।

OnePlus 12 की स्पेसिफिकेशन

वनप्लस ने अपकमिंग फोन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। टीजर के अनुसार, फोन को ProXDR डिस्प्ले और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह सबसे ब्राइट डिस्प्ले होने वाला है। मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन लगभग 2,600 निट्स की ब्राइटनेस प्रदान करते हैं। iPhone 14 Pro Max का पैनल 2,000 निट्स तक जाता है, जबकि गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की स्क्रीन में 1,750 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

इसके अलावा, कंपनी ने वनप्लस 12 को दुनिया की पहली 2K ओरिएंटल स्क्रीन वाला फोन कहा है। ProXDR डिस्प्ले को डिस्प्लेमेट से A+ सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें गेमिंग के लिए इन-बिल्ट नई जनरेशन की एक्स-एक्सिस मोटर दी गई है। फोन को एंड्रॉयड 14 पर आधारित ColorOS 14 के साथ पेश किया जाएगा।

OnePlus 12 का कैमरा

ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर उन कैमरा सेंसर का भी खुलासा किया है, जो वनप्लस 12 में लैस किए गए हैं। वनप्लस 12 में हैसलब्लैड-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल सोनी IMX581 अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल सोनी LYT-808 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article