Ranveer Singh 3D Avatars In BGMI: बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) डेवलपर क्राफ्टन ने अपने मोबाइल गेम में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का 3D अवतार को पेश किया है। गेम डेवलपर ने दो प्लेयबल अवतार पेश किए हैं, जिसमें RS डार्क स्टील्थ और RS स्वैगी बाबा शामिल हैं। यानी बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को कैरेक्टर को चुन सकते हैं और अपने इशारों पर नचा सकते हैं।
BGMI के ब्रांड एंबेसडर हैं रणवीर
बता दें कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया, दक्षिण कोरियाई गेमिंग दिग्गज क्राफ्टन का लोकप्रिय बैटल रॉयल टाइटल है। क्राफ्टन ने सितंबर 2023 में रणवीर सिंह को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया था और अब उनके दो 3D अवतार कैरेक्टर पेश किए गए हैं। यह कदम अधिक प्लेयर्स को आकर्षित करने और देश के गेमिंग समुदाय के भीतर एक मजबूत उपस्थिति स्थापित करने के लिए भारत में बीजीएमआई को और अधिक स्थानीय बनाने के कंपनी के प्रयास को दर्शाता है।
आपके इशारों पर नाचेंगे रणवीर सिंह
कंपनी ने कहा कि नए अपडेट में एक रणवीर सिंह डिस्कवरी इवेंट शामिल होगा जो एक पॉइंट-बेस्ड सिस्टम पेश करता है, जहां प्लेयर्स क्लासिक मोड मैचों में भाग लेकर अंक अर्जित करते हैं। यह इवेंट 1 दिसंबर, 2023 से 25 जनवरी, 2024 तक लाइव है और 50 चरणों में पेश किया जाएगा। प्लेयर्स को 5,000 अंक तक जमा करने की अनुमति देने के अलावा, ऑर्नामेंट, स्पेस गिफ्ट और पैराशूट जैसे विभिन्न पुरस्कार भी दिए जाते हैं।
नए अपडेट में अभिनेता के लोकप्रिय डांस मूव्स जैसे स्वैगस्टर ग्रूव इमोट, स्वैगस्टर ताथड इमोट, स्वैगस्टर स्वे इमोट, स्वैगस्टर ट्विरल इमोट जैसे एक्सप्रेशन शामिल हैं। वहीं कई मूव्स में आपको रणवीर सिंह की आवाज भी सुनने मिलेगा।
