स्मार्टफोन प्रोसेसर के मामले में क्वालकॉम का नाम दिग्गज कंपनियों में शुमार है। कंपनी के पास प्रोसेसर की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है। सस्ते लो बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन तक के लिए क्वालकॉम के पास एक से बढ़कर एक चिपसेट मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इस समय एक हाई-एंड परफॉर्मेंस वाले चिपसेट पर काम कर रही है जो कि बहुत जल्द मार्केट में देखने को मिल सकता है। यह एक फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट होगा जिसमें आपको शानदार स्पीड देखने को मिल सकती है।
चीन की माइक्रोब्लॉगिं प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station की तरफ से क्वालकॉम के इस अपकमिंग चिपसेट की जानकारी शेयर की है। लीक्स के मुताबिक कंपनी इस समय चिपसेट SM8845 पर काम कर रही है। यह प्रोसेसर कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन लीक्स के मुताबिक यह 2026 में दस्तक दे सकता है।
Snapdragon 8 Elite को मिलेगी टक्कर
इस प्रोसेर में मिलने वाली ताकत की बात करें तो यह परफॉर्मेंस के लिए मामले में Qualcomm Snapdragon 8 Elite को टक्कर दे सकता है लेकिन यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 से कुछ कमजोर पड़ सकता है। कंपनी के इस प्रोसेसर को आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इस प्रोसेसर को कंपनी Snapdragon 8 Plus नाम दे सकती है। कंपनी इसे TSMC की 3nm N3P टेक्नोलॉजी पर तैयार कर सकती है।
मल्टी टास्किंग और गेमिंग के लिए होगा परफेक्ट
लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को कंपनी हाई परफॉर्मेंस वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दे सकती है। इस प्रोसेसर को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि इसमें हैवी ग्राफिक्स वाले गेम और मल्टी टास्किंग जैसे वाले काम आसान हो सके। लीक्स की मानें तो Snapdragon 8 Plus से लैस स्मार्टफोन में कंपनी 8000mAh की तक बड़ी बैटरी दे सकती है। इस चिपसेट के साथ स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
स्मार्टफोन प्रोसेसर की दुनिया में क्वालकॉम एक दिग्गज कंपनी है। कंपनी के पास मिड रेंज से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक से बढ़कर एक चिपसेट मौजूद हैं। नए चिपसेट में आपको तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है।
