Portronics Magnetic Bluetooth Speaker Nadya: घरेलू ब्रांड Portronics ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Nadya नामक एक 6 वाट का पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है, जो एक फोन स्टैंड का भी काम करता है। यह स्पीकर इनबिल्ट मैग्नेटिक रिंग के साथ आता है, जो इसे मैग्नेटिक सतहों पर आसानी से चिपकने में मदद करता है। यह आपके फ्रिज पर भी आसानी से चिपक सकता है। चलिए जानते हैं स्पीकर की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...
Portronics Nadya: कितनी है कीमत
पोर्ट्रोनिक्स के पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,049 रुपये है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी है। इस डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं।
Portronics Nadya: स्पेसिफिकेशन
Portronics Nadya एक कॉम्पैक्ट और किफायती पोर्टेबल स्पीकर है, जो दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ आता है। इसमें 40mm डायनामिक ड्राइवर दिया गया है, जो क्रिस्टल-क्लियर साउंड और बेहतरीन बास प्रदान करता है, जिससे सुनने का अनुभव और भी शानदार हो जाता है।
मिलते हैं दमदार फीचर्स
- RGB LED लाइट्स: इस स्पीकर में RGB LED लाइट्स हैं, जो म्यूजिक की धुन के साथ चमकती हैं और एक मजेदार, एनर्जेटिक माहौल बनाती हैं।
- लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट: Nadya में Bluetooth 5.3 दिया गया है, जिससे फास्ट और स्टेबल कनेक्शन मिलता है। इसे स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट जैसे ब्लूटूथ डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
- सीधे डिवाइस से करें कंट्रोल: यूजर्स अपने स्मार्टफोन या अन्य ब्लूटूथ डिवाइस से म्यूजिक प्ले, पॉज और वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं।
- 4 घंटे तक बैटरी बैकअप: स्पीकर में इनबिल्ट बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 4 घंटे तक म्यूजिक प्ले कर सकती है।
- टाइप-C चार्जिंग पोर्ट: Nadya में Type-C USB पोर्ट दिया गया है, जिससे इसे आसानी से और तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
