50MP कैमरा और रिवर्स चार्जिंग से साथ भारत में लॉन्च हुआ यह सस्ता फोन, फीचर्स भी हैं बवाल
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Jan 8, 2026, 02:41 PM IST
Poco M8 5G: फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। इसमें Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है।
Poco M8 5G Launched in India
Poco ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की M-सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है और दमदार डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। Poco M8 5G को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी बिक्री जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए शुरू होगी।
Poco M8 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
Poco M8 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसका टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 21,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
ग्राहकों को ICICI, HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, पहले 12 घंटे में खरीदने वालों को 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। फोन की बिक्री 13 जनवरी से Flipkart पर शुरू होगी। यह Carbon Black, Glacial Blue और Frost Silver रंगों में उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
Poco M8 5G में 6.77 इंच का 3D कर्व्ड फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। यह डिस्प्ले 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 68.7 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है।
फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। इसमें Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है।
परफॉर्मेंस और हार्डवेयर
परफॉर्मेंस के लिए Poco M8 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है। फोन में Adreno GPU, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन ने AnTuTu पर 8.25 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। साथ ही, यह फोन IP65 + IP66 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।
कैमरा सेटअप
Poco M8 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी
फोन में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें 18W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Poco M8 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन करीब 178 ग्राम है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.35mm है।