टेक एंड गैजेट्स

7000mAh की बैटरी, रिवर्स चार्जिंग फीचर और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Poco M7 Plus 5G, जानें कीमत

Poco M7 Plus 5G में आपको दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट मिलने वाले हैं। इसका बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसमें आपको रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।

Image

पोको के इस सस्ते स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको ने अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। पोको ने ग्लोबली बाजार में Poco M7 Plus 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले में हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है जिससे आपको गेमिंग जैसे टास्क में लैग फ्री परफॉर्मेंस मिलने वाली है। Poco M7 Plus 5G में आपको 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मारट्फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड Hyper OS पर रन करता है। फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें आपको रियर में दमदार 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलने वाला है।

अगर आप मिडरेंज सेगमेंट में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो आपको डेली रूटीन के साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में अच्छी परफॉर्मेंस दे और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के लिए इसमें अच्छा कैमरा हो तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इसमें मिलने वाले वेरिएंट, प्राइस और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

Poco M7 Plus 5G की कीमत

Poco M7 Plus 5G में आपको दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट मिलने वाले हैं। इसका बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है जिसकी कीमत $189 (लगभग 17,600 रुपये) है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने बाजार में $219 यानी करीब 20,395 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसमें मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको सफेद और काले रंग का ऑप्शन मिलेगा।

Poco M7 Plus 5G Specifications

Poco M7 Plus 5G में आपको 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में आपको 2340 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर दिया है। बता दें कि यह एक 6nm टेक्नोलॉजी वाला चिपसेट है जिससे मल्टी टास्किंग के दौरान बैटरी की खपत कम होगी। इसमें आपको 6GB / 8GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अगर आप स्टोरेज बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आपको माइक्रोएसडी कार्ड का भी ऑप्शन मिलता है जिससे आप फोन में 2TB तक स्टोरेज बढ़ा सकेंगे।

Poco M7 Plus 5G में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसमें IP64 की रेटिंग मिलती है। पोको ने स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग सुविधा के साथ भी आता है। इसमें आपको 18W की रिवर्स चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article