टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Deadpool-Wolverine लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन, देखकर हो जाएगा प्यार!

Poco F6 Deadpool Wolverine Limited Edition: मार्वल सुपरहीरो डेडपूल- वूल्वरिन लिमिटेड एडिशन वाले पोको एफ6 5जी फोन 6.67 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है। इसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में दमदार कैमरा सेटअप भी है।

Image

Poco F6 Deadpool Limited Edition

Poco F6 Deadpool Wolverine Limited Edition: पोको ने मार्वल सुपरहीरो डेडपूल- वूल्वरिन लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को खासकर के डेडपूल और वूल्वरिन मूवी के थीम पर डिजाइन किया गया है। फोन को क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे से लैस किया गया है।

Poco F6 Deadpool Limited Edition: भारत में कीमत

पोको F6 डेडपूल लिमिटेड एडिशन की 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। लेकिन फोन को 4,000 रुपये के स्पेशल बैंक ऑफर के साथ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री 7 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। बता दें कि कंपनी ने रेगुलर पोको F6 को दो महीने पहले ही लॉन्च किया है। जो 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 29,999 रुपये, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के लिए 31,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज के लिए 33,999 रुपये कीमत में आता है।

Poco F6 Deadpool Limited Edition Specifications: स्पेसिफिकेशन

बता दें कि डिजाइन के अलावा फोन अपने रेगुलर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस है। पोको एफ6 5जी डेडपूल लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन और वाइडवाइन L1 को सपोर्ट मिलता है। इसमें ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट, 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस इंटरफेस पर चलता है।

Poco F6 Deadpool Limited Edition Camera, Battery: कैसा है कैमरा और बैटरी बैकअप

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसकी फ्लैश लाइट पर डेडपूल- वूल्वरिन का मास्क बनाया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का OV20B फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article