टेक एंड गैजेट्स

Mobile Tariff: आने वाले हैं सस्ते रिचार्ज प्लान, ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया प्रस्ताव

TRAI On Mobile Tariff: दूरसंचार नियामक ने शुक्रवार को एक परामर्श पत्र जारी किया, जिसमें पुराने वॉयस और एसएमएस-ओनली पैक को वापस लाने पर विचार मांगे गए हैं। नियामक ने कहा कि मौजूदा बंडल प्लान के कारण कई फोन उपभोक्ताओं को उन सेवाओं के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है, जिनका वे उपयोग नहीं करते हैं।

Image

Mobile Tariff (istock)

TRAI On Mobile Tariff: टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही सस्ते रिचार्ज प्लान पेश कर सकती हैं। दरअसल, दूरसंचार नियामक ट्राई ने शुक्रवार को मोबाइल रिचार्ज प्लान की समीक्षा के बाद कंपनियों को एक प्रस्ताव दिया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस, डेटा और SMS के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान लाने के लिए कहा गया है।

टेलीकॉम कंपनियों को ट्राई की सलाह

दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम (टीसीपीआर), 2012 की समीक्षा पर परामर्श पत्र में, TRAI यह भी विचार कर रहा है कि क्या विशेष टैरिफ वाउचर और कॉम्बो वाउचर की अधिकतम वैधता को वर्तमान 90 दिन की सीमा से बढ़ाया जाना चाहिए। अपनी सलाह में नियामक ने कहा कि बंडल प्लान (जिनमें डेटा और वॉयस तथा एसएमएस शामिल हैं) की मांग ज्यादा है लेकिन फिर भी यूजर्स की सहूलियत के लिए अलग-अलग लाने चाहिए। क्योंकि कई उपभोक्ताओं को ऐसे डेटा के लिए भुगतान करना पड़ता है जिसका वे उपयोग नहीं करते।

आ सकते हैं सस्ते रिचार्ज प्लान

अभी कंपनियां जो रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही हैं वह बंडल प्लान होते हैं, और यूजर्स को न चाहते हुए भी महंगे प्लान लेने पड़ते हैं। ऐसे में जो यूजर्स एक से ज्यादा सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं उन्हें काफी नुकसान होता है। ट्राई के प्रस्ताव के बाद टेलीकॉम कंपनियों को डेटा, कॉलिंग और SMS के लिए अलग-अलग प्लान पेश करना होगा, जो बंडल प्लान से काफी सस्ते हो सकते हैं। ऐसे में यूजर्स अपनी मर्जी से सिर्फ कॉलिंग या SMS या डेटा प्लान भी ले सकेंगे।

JIO-Airtel-VI ने बढ़ाई कीमतें

गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनियों को ट्राई की सलाह ऐसे समय में आई है जब जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने टैरिफ प्लान की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों ने 20% तक कीमत बढ़ाई हैं। जिससे यूजर्स को हर महीने करीब 60 से 70 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article