टेक एंड गैजेट्स

6000mAh बैटरी के साथ Poco C85 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे वाले फोन की जाने कीमत और फीचर्स

पोको ने Poco C85 5G को भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। मिडरेंज सेगमेंट में पोको के इस स्मार्टफोन में आपको धांसू परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसमें आपको 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

Image

पोको के इस स्मार्टफोन मे ंआपको डेली रूटीन वर्क में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। पोको का लेटेस्ट डिवाइस Poco C85 5G है। पोको ने इस स्मार्टफोन को बाजार में मिडरेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। अगर आप 10 से 15 हजार रुपये के बजट में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग में है तो आपके लिए यह स्मार्टफोन परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है।

Poco C85 5G की कीमत

पोको ने Poco C85 5G को भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको बेस वेरिएंट में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मिलेगी। इसकी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इसमें आपको दूसरा वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मिलेगी जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसका टॉप वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे खरीदने के लिए आपको 14,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

कंपनी ग्राहकों को लॉन्च ऑफर में एचडीएफसी, आईसीआईसीआई या एसबीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1000 रुपय का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके साथ ही आपको खरीदारी के दौरान 1000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। यह ऑफर कंपनी सेल के पहले दिन ही देने वाली है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसकी सेल 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। Poco C85 5G में आपको मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं।

Poco C85 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Poco C85 5G में आपको 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसमें 1600x720 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा।
  • इसकी डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 810 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
  • इसकी डिस्प्ले में आपको TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और TUV फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन दिया गया है।
  • Poco C85 5G को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है।
  • स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • इसकी स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा पाएंगे।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड होगा। इसमें आपको 4 साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाला है।
  • Poco C85 5G के कैमरा सेटअप के बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Motorola Edge 70 इस दिन भारत में देगा दस्तक, iPhone Air से भी मिलेगा तगड़ा डिजाइन और फीचर्स!
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article