Motorola Edge 70 इस दिन भारत में देगा दस्तक, iPhone Air से भी मिलेगा तगड़ा डिजाइन और फीचर्स!
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Dec 9, 2025, 12:41 PM IST
Motorola Edge 70 के लिए अब आपको लगभग एक सप्ताह का इंतजार करना है और फिर आप इसे खरीद पाएंगे। कंपनी लॉन्च से पहले ही इसे टीज कर रही है। वहीं अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की तरफ से इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।
मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स के साथ शानदार डिजाइन मिलने वाला है। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Motorola Edge 70 स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही है। यह स्मार्टफोन अपने डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मोटोरोला की तरफ से इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया जा रहा है। कंपनी ने इसकी इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। Motorola Edge 70 को 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
Motorola Edge 70 के लिए अब आपको लगभग एक सप्ताह का इंतजार करना है और फिर आप इसे खरीद पाएंगे। कंपनी लॉन्च से पहले ही इसे टीज कर रही है। वहीं अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की तरफ से इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट से Motorola Edge 70 के स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। इसमें आपको पेंसिल से पतला स्लिम डिजाइन और दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।
आईफोन एयर को मिलेगी सीधी टक्कर
मोटोरोला ने अपकमिंग Motorola Edge 70 को अल्ट्रा थिन और रग्ड डिजाइन के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन में आपको सिर्फ 5.99mm की थिकनेस मिलने वाली है। पतला होने के साथ ही यह स्मार्टफोन वजन में भी काफी हल्का होगा। Motorola Edge 70 की बाजार में सीधी टक्कर Apple iPhone Air से होने वाली है। बता दें कि आईफोन एयर भी लॉन्च होने के बाद से अपने स्लिम डिजाइन डिजाइन को लेकर ही सुर्खियों में था। मोटोरोला इस स्मार्टफोन में Lily Pad, Gadget Grey और Bronze Green कलर ऑप्शन दे सकता है।
Motorola Edge 70 के संभावित फीचर्स
Motorola Edge 70 में फैंस को बेहद तगड़े फीचर्स का सपोर्ट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन बाजार में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ दस्तक देगा। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगी। इसके अलावा इसमें आपको IP68, IP69 और Smart Water Touch सपोर्ट मिलेगा। कंपनी इसे 6.7 इंच की एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च करने वाली है। इसमें अपको 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा जिससे आप धूप में भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे
Motorola Edge 70 में धमाकेदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन सेंसर वाला कैमरा मिलने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन एआई फीचर्स के साथ बाजार में एंट्री करेगा।
स्मार्टफोन में होगा खास कूलिंग सिस्टम
गेमिंग या फिर मल्टी टास्किंग जैसे काम के दौरान थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Vapour Cooling Chamber होगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें फैंस को पावरफुल Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। इस चिपसेट के साथ भारत आने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इसमें आपको 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलने वाला है। इसमें आपको 68W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।