टेक एंड गैजेट्स

अब PhonePe पर मिलेगा टर्म लाइफ इंश्योरेंस, शुरू हुई सुविधा

PhonePe Pre-approved Term Life insurance: लाखों फोनपे यूजर्स जिनमें व्यापारी, गिग वर्कर और कई अन्य यूजर्स समूह शामिल हैं, जिनके पास वेतन या आय का औपचारिक प्रमाण नहीं है, वे अब फोनपे प्लेटफॉर्म पर टर्म इंश्योरेंस प्रोडक्ट का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी इस ऑफर को बहुत अधिक बढ़ाने और इस वर्ष के अंत तक इसे 50 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए अपनी पहुंच का विस्तार करने पर काम कर रही है।

Image

PhonePe

PhonePe Pre-approved Term Life insurance: फोनपे ने शुक्रवार को अपने प्लेटफॉर्म पर प्री-अप्रूव्ड टर्म लाइफ इंश्योरेंस फीचर शुरू करने की घोषणा की। इस फीचर का उद्देश्य पॉलिसी खरीदते समय आय के प्रमाण की आवश्यकता को समाप्त कर लाखों भारतीयों के लिए इंश्योरेंस कवरेज को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है।

इस लॉन्च के साथ फोनपे भारत में वित्तीय समावेशन के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है, जिसमें इंश्योरेंस उत्पादों को समावेशी बनाया गया है, साथ ही व्यापक आय वेरिफिकेशन की आवश्यकता के बिना जीवन इंश्योरेंस कवरेज तक त्वरित और सुविधाजनक पहुंच का अतिरिक्त लाभ भी दिया गया है।

इंश्योरेंस कंपनियों के साथ की पार्टनरशिप

कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर इस सुविधा को सक्षम करने के लिए प्रमुख इंश्योरेंस कंपनियों के साथ भागीदारी की है। यह भागीदारी इंश्योरेंस प्रदाताओं को अब अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ 30 मिलियन से अधिक व्यक्तियों की सहायता करती है, जो पहले आय प्रमाण की कमी के कारण टर्म इंश्योरेंस का लाभ नहीं उठा पाते थे।

कंपनी ने कहा सुलभ और किफायती होगी सुविधा

फोनपे इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज के सीईओ विशाल गुप्ता ने कहा, ''हम अपने प्लेटफॉर्म पर प्री-अप्रूव्ड सम एश्योर्ड सुविधा के लॉन्च की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। इस लॉन्च का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक स्तरों के भारतीयों के लिए उत्पादों को अधिक सुलभ और किफायती बनाकर पहले से वंचित ग्राहकों को टर्म लाइफ इंश्योरेंस के दायरे में लाना है।''

गुप्ता ने कहा, ''उद्योग जगत के लीडर्स के साथ भागीदारी कर और उनके साथ सहयोग कर हम यूजर्स अनुभव को सरल बनाने और ऐसे कस्टम मेड ऑफर देने में सक्षम हैं जो उद्योग जगत में अग्रणी हैं और साथ ही समावेशी तरीके से समाधान प्रदान करते हैं। हमारा मिशन इंश्योरेंस खरीदने की प्रक्रिया को सभी के लिए सरल, आसान और किफायती बनाकर देश में इंश्योरेंस अपनाने को बढ़ावा देना है।''

पहचान के लिए अंडरराइटिंग प्रिंसिपल का इस्तेमाल

फोनपे अपने इंश्योरेंस भागीदारों के अंडरराइटिंग प्रिंसिपल के आधार पर एक यूजर्स आधार की पहचान करता है जिसके लिए प्री-अप्रूव्ड टर्म इंश्योरेंस प्रक्रिया सक्षम की जा सकती है। कंपनी ने नियामकों द्वारा निर्धारित अंडरराइटिंग सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए इंश्योरेंस प्रदाताओं के साथ मिलकर इस ओर काम कर रही है।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article