टेक एंड गैजेट्स

Oppo Reno 15 सीरीज का इंतजार जल्द होगा खत्म, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन

हाल ही में OPPO Reno 15 स्मार्टफोन को बैंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया था। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन में मिलने वाले प्रोसेसर, रैम और एंड्रॉयड वर्जन जैसी डिटेल्स का भी खुलासा हो गया था।

Image

बाजार में जल्द दस्तक देगा ओप्पो का धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

जनवरी 2025 से अब तक का समय भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी शानदार रहा है। इस साल सैमसंग, एप्पल, गूगल की तरफ से एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन बाजार में पेश किए गए हैं। अब साल खत्म होने से पहले स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो बाजार में बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रहा है। Oppo भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Reno 15 को लॉन्च करेगा। इस सीरीज में कंपनी तीन स्मार्टफोन्स को बाजार में पेश करेगी जिसमें Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro के साथ Oppo Reno 15 मिनी शामिल होगें।

आपको बता दें कि कंपनी ने इसी साल जुलाई के महीने में भारतीय बाजार में OPPO Reno 14 सीरीज को बाजार में पेश किया था। अब कंपनी ओप्पो रेनो 15 को लाने जा रही है। हाल ही में अपकमिंग स्मार्टफोन को बैंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया था। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन में मिलने वाले प्रोसेसर, रैम और एंड्रॉयड वर्जन जैसी डिटेल्स का भी खुलासा हो गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक गीकबेंच में स्मार्टफोन को मॉडल नंबर - PLV110 के साथ स्पॉट किया गया था। यह सीरीज का बेस वेरिएंट हो सकता है। लिस्टिंग से पता चलता है कि सीरीज के स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर और 16GB तक की रैम दी जा सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करेंगे। इस सीरीज के बेस वेरिएंट को कंपनी 6.32 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 15- Camera Features

ओप्पो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिलने की संभावना है। अगर आप बहुत अधिक सेल्फी लेते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन खूब पसंद आने वाला है इसके फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कुछ ऐसी लीक्स भी सामने आ रही हैं कि मिनी मॉडल में कंपनी सैमसंग का ISOCELL HP5 वाले सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। है जिसमें कंपनी रियर पैनल में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर दे सकती है।

Oppo Reno 15- Display, Battery and Price

Oppo Reno Mini में कंपनी 6.32 इंच की कॉम्पैक्ट डिस्प्ले दे सकती है जिसमें Amoled पैनल होने की उम्मीद है। वहीं सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन की बात करें तो Oppo Reno 15 में 6.59 इंच और Oppo Reno 15 Pro में 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। बताया जा रहा है कि सीरीज के सभी फोन्स में फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें IP68 और IP 69 रेटिंग मिल सकती है। सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स 6500mAh से लेकर 7000mAh के बी हो सकती है। कंपनी ने अभी अपमकिंग सीरीज की प्राइसिंग के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स की मानें तो इस सीरीज को 45000 रुपये के बजट के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article