टेक एंड गैजेट्स

200MP + 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Oppo का सबसे तगड़ा स्मार्टफोन, Apple, Samsung की उड़ गई नींद

Oppo ने बाजार में Find X9 Ultra को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने बड़ा धमाका कर दिया है। ओप्पो ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेंसर दिया है। जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारत में भी एंट्री होगी।

Image

ओप्पो ने लॉन्च किया 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला सबसे धाकड़ स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन लेकर आ गई है जिसने Apple और Samsung जैसे टेक जायंट की भी नींद उड़ा दी है। स्मार्टफोन कंपनियों की टेंशन बढ़ाने के लिए ओप्पो ने बाजार में Find X9 Ultra को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो के इस फ्लैगशिप किलर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मिलने वाले हैं। ओप्पो का यह स्मार्टफोन आने वाले समय में कई स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है।

Oppo Find X9 Ultra की कीमत

आपको बता दें कि ओप्पो ने Find X9 Ultra को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ और अपर वेरिएंट 16GB RAM + 1TB स्टोरेज के साथ आता है। बेस वेरिएंट की कीमत 1,499 डॉलर यानी करीब 1,40,000 रुपये है। कंपनी ने इस फोन को प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है।

ओप्पो के इस प्रीमियम स्मार्टफोन की सेल डेट की बात करें तो कंपनी अगले महीने की 15 तारीख से इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। भारत में इसके लॉन्च की बात करें तो इसे यहां अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज यह है कि Find X9 Ultra के साथ ही Oppo Find X9s भी बाजार में दस्तक देगा।

Oppo Find X9 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसेमं आपको 6.82 इंच का LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन के डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा जिससे आप लैग फ्री मल्टी टास्टिंग और गेमिंग कर पाएंगे। इसके डिस्प्ले में आपको 3216 x 1440 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में आपको अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोससर मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 16GB की रैम और 1TB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। हाई स्पीड डेटा ट्रांसफर के लिए ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में आपको क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का एक और पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article