टेक एंड गैजेट्स

Cooler Tips and Tricks: भीषण गर्मी में भी पुराना कूलर देगा बर्फीला हवा, बस इन 4 बातों का रखें ध्यान

अक्सर लोग कूलर के साथ बड़ी लापरवाही बरतते हैं जिसकी वजह से उसकी कूलिंग पूरी तरह से खत्म हो जाती है। गलत तरीके से इस्तेमाल और मेंटेनेंस में कमी के कारण कूलर गर्म हवा देने लगता है।

Image

पुराने कूलर से भी मिलेगी एसी जैसी ठंडी हवा। (फोटो क्रेडिट-iStock)

गर्मियां आते ही कूलर और एसी की डिमांड बढ़ जाती है। वैसे तो भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर ही राहत देते हैं लेकिन, AC इतने महंगे आते हैं इसी वजह से अधिकांश लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके घर में कूलर है और आप उसे एक बार फिर से चलाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ज्यादातर लोग शिकायत करते हैं कि कूलर से ठंडी हवा नहीं मिलती है अब आपकी ये परेशान पूरी तरह से खत्म होने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे पुराना कूलर भी आपको एसी जैसी बर्फीली हवा देगा।

अक्सर लोग कूलर के साथ बड़ी लापरवाही बरतते हैं जिसकी वजह से उसकी कूलिंग पूरी तरह से खत्म हो जाती है। गलत तरीके से इस्तेमाल और मेंटेनेंस में कमी के कारण कूलर गर्म हवा देने लगता है। हालांकि आप कुछ तरीके अपनाकर अपने पुराने कूलर से भी ठंडी हवा ले सकते हैं।

सही जगह का करें चुनाव

कूलर के इस्तेमाल में जो सबसे काम गलती है वह यह है कि लोग इसे बंद जगह पर इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको कूलर से ठंडी हवा चाहिए तो सबसे पहले उसे एसी तरह बंद करने में इस्तेमाल करना बंद कर दें। कूलर एकदम अलग साइंस की तरह काम करता है। उसे बाहर की फ्रेश हवा चाहिए होती है इसलिए कूलर को हमेंशा आंगन या फिर बालकनी जैसी जगह पर इस्तेमाल करें। अगर आप ऐसी जगह पर नहीं रख सकते तो कम से कम इसे खिड़की या दरवाजे के पास रखें ताकि इसे हवा मिल सके।

सही कूलिंग पैड का इस्तेमाल

यह सभी को पता है कि कूलर की में ठंडी हवा के लिए अच्छी घास यानी कूलिंग पैड की जरूरत होती है। अगर आप अपने पुराने कूलर से ठंडी हवा चाहते हैं तो इस्तेमाल करने से पहले उसकी घास को बदल दें। नॉर्मल घास में खारेपन की वजह से गंदगी जमने लगती है जिसकी वजह से हवा का प्रवाह रुक जाता है। इसलिए आपको अपने कूलर में हनीकॉम्ब पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। पैड्स जितने साफ होंगे उतनी ही ज्यादा आपको कूलिंग मिलेगी।

वाटर टैंक में बर्फ का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने पुराने कूलर से ठंडी हवा पाना चाहते हैं तो आप कूलर के वॉटर टैंक में बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब बर्फ का पानी कूलिंग पैड में पहुंचता है तो वहां से गुजरने वाली हवा का तापमान तेजी से नीचे गिर जाता है और फिर आपको ठंडी हवा मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि पानी में पड़ी बर्फ जल्दी घले तो आप पानी में कुछ मात्रा नमक की मिला सकते हैं।

कूलिंग पैड में कपड़े का करें इस्तेमाल

कूलिंग पैड में पानी जितनी देर तक रुकेगा आपको उतनी ही ज्यादा ठंडी हवा मिलेगी। इसके लिए आप कूलिंग पैड में कॉटन के हल्के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप तीनों तरफ लगे कूलिंग पैड में हल्के कपड़े को लगा देते हैं तो पानी कम स्पीड से नीचे गिरेगा और हवा जल्दी ठंडी होगी। यह टिप्स आपको भीषण गर्मी में काफी बड़ी राहत देगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article