टेक एंड गैजेट्स

OPPO Find X9 Series की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेगा अब तक का सबसे पावरफुल कैमरा

Oppo Find X9 को 79,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की है। फोन के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये हो सकती है। Oppo Find X9 series को स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे शेड्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

Image

OPPO Find X9 Series/Photo-Timesnowhindi

OPPO इंडिया ने अपने नई फोन सीरीज OPPO Find X9 Series की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। OPPO Find X9 Series को भारत में 18 नवंबर को पेश दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। OPPO Find X9 Series को लेकर कंपनी ने दावा किया है इस सीरीज के फोन मोबाइल फोटोग्राफी की परिभाषा बदल देंगे।

कीमत हुई लीक

Oppo Find X9 series की भारत में लॉन्चिंग से ठीक पहले कीमतें लीक हो गई हैं। इसके अलावा यह भी कंफर्म हो चुका है कि Oppo Find X9 और Find X9 Pro की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। रीटेलर Poorvika की वेबसाइट के मुताबिक Oppo Find X9 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये होगी जो कि 16GB+512GB वेरियंट की कीमत होगी।

वहीं साइट पर Oppo Find X9 को 79,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की है। फोन के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये हो सकती है। Oppo Find X9 series को स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे शेड्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं Oppo Find X9 Pro सिल्क व्हाइट और टाइटेनियम चारकोल रंगों में बेचा जाएगा। Oppo Find X9 series में 200MP का हैसलब्लैड टेलीफोटो कैमरा मिलेगा जिसमें LUMO इमेज इंजन का सपोर्ट मिलेगा। इसे लेकर कंपनी ने बेस्ट मोबाइल फोटोग्राफी का दावा किया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article