टेक एंड गैजेट्स

15 हजार से कम में Oppo का दमदार 5G फोन, धाकड़ कैमरे के साथ मिलेगी स्लिम बॉडी डिजाइन

OPPO A59 5G Launched In India:फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा और ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एयू फाइनेंस बैंक और वन कार्ड क्रेडिट पर 1500 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है।

Image

OPPO A59 5G

OPPO A59 5G Launched In India: टेक दिग्गज ओप्पो ने भारत में अपने सबसे बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन OPPO A59 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को A58 के अपग्रेड वर्जन के दौर पर पेश किया गया है। OPPO A59 5G को 15 हजार से कम कीमत और दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा और ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128GB स्टोरेज का भी सपोर्ट है।

OPPO A59 5G की कीमत

ओप्पो के नए 5जी फोन की शुरुआती कीमत 14999 रुपये है और यह दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें स्टारी ब्लैक और सिल्क गोल्ड शामिल हैं। 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एयू फाइनेंस बैंक और वन कार्ड क्रेडिट पर 1500 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। फोन को 25 दिसंबर यानी क्रिसमस से फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सभी रिटेल आउटलेट से खरीद सकते हैं।

OPPO A59 5G की स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के नए 5जी फोन को 6.56 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज और एंड्रॉयड 13 के साथ कलरओएस का सपोर्ट मिलता है।

OPPO A59 5G कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर पैनल है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। इसमें एलईडी फ्लैश का भी सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग मिलती है।

OPPO A59 5G कनेक्टिविटी और फीचर्स

फोन में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP54 रेटिंग और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर,3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article