टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT: अब बिना लॉगिन अकाउंट के इस्तेमाल कर सकेंगे ChatGPT, जान लें तरीका

ChatGPT: ओपनएआई ने एक्स पोस्ट के माध्यम से यह घोषणा की है। ChatGPT डेवलपर ने लिखा, "हम साइन-अप की आवश्यकता के बिना तुरंत चैटजीपीटी का उपयोग शुरू करने की क्षमता शुरू कर रहे हैं, यानी अब एआई की क्षमता का अनुभव करना और भी आसान है।"

Image

ChatGPT

Photo : ET Now Digital

ChatGPT: OpenAI के ChatGPT AI चैटबॉट का इस्तेमाल करने के लिए अब आपको लॉगिन अकाउंट की जरूरत नहीं है। ओपनएआई ने एक्स पोस्ट के माध्यम से यह घोषणा की है। यूजर्स बिना लॉगिन के ही एआई टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी कोई भी यूजर्स बिना साइन-अप और अपनी जानकारी दिए बिना ही चैटजीपीटी के फ्री वर्जन को एक्सेस कर सकता है।

जानें OpenAI ने क्या कहा?

ओपनएआई ने एक्स पोस्ट के माध्यम से यह घोषणा की है। ChatGPT डेवलपर ने लिखा, "हम साइन-अप की आवश्यकता के बिना तुरंत चैटजीपीटी का उपयोग शुरू करने की क्षमता शुरू कर रहे हैं, यानी अब एआई की क्षमता का अनुभव करना और भी आसान है।" कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि इस फैसले से 185 देशों के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।

कब से शुरू होगी सुविधा?

नया अपडेट आज से ही रोलआउट हो गया है। यानी आप अभी से साइन-अप किए बिना चैटजीपीटी का एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने साइन-अप या लॉग-इन का विकल्प भी दिया है। बता दें कि ओपनएआई द्वारा 30 नवंबर 2022 को चैटजीपीटी को लॉन्च किया गया था। इसके बाद ये ही एआई टूल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सेफ्टी के लिए मिलेगा सेफगार्ड्स फीचर

OpenAI ने बताया कि कंपनी ने "इस अनुभव के लिए अतिरिक्त कंटेंट सेफगार्ड्स फीचर भी जोड़े हैं। हालांकि, इनके बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालाँकि, बिना अकाउंट वाले यूजर्स के लिए भी मॉडल ट्रेनिंग चुनने का विकल्प पहले जैसा रहता है। यानी यूजर्स अपनी ChatGPT एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं और OpenAI के AI मॉडल को प्रशिक्षित कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article