टेक एंड गैजेट्स

Elon Musk ने X पर दे दिया YouTube वाला फीचर, सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगी सुविधा

X को खरीदने के बाद से मस्क ने इस पर कई बड़े बदलाव किए हैं। एक्स यूजर्स को अब लंबे पोस्ट की सुविधा मिलती है। फर्जी और ऑटोमैटिक अकाउंट को लेकर भी वे कई बार चिंता जता चुके हैं। कंपनी को खरीदने के बाद उन्होंने इसे एक गंभीर समस्या बताया था

Image

मस्क ने डिसलाइक बटन को यूज करने में सेट कर दी लिमिट।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एलन मस्क लगातार X को एक परफेक्ट ऐप बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं और इसी कड़ी में अब उन्होंने एक और नया फीचर इसमें दे दिया है। मस्क ने एक्स में बड़ा बदलाव करते हुए अब इस पर यूट्यूब वाला फीचर दे दिया है। X पर पोस्ट को डिसलाइक करने पर लिमिट लगा दी है।

अब X पर दिखने वाली पोस्ट को सभी यूजर्स डिसलाइक नहीं कर पाएंगे। X के डिसलाइक बटन का इस्तेमाल करने के लिए सब्स्क्राइबर होना या और वेरिफाइड अकाउंट होना जरूरी होगा। मस्क के इस फैसले का एक मकसद है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को स्पैम और फर्जी बॉट्स से फ्री करना।

X को खरीदने के बाद से मस्क ने इस पर कई बड़े बदलाव किए हैं। एक्स यूजर्स को अब लंबे पोस्ट की सुविधा मिलती है। फर्जी और ऑटोमैटिक अकाउंट को लेकर भी वे कई बार चिंता जता चुके हैं। कंपनी को खरीदने के बाद उन्होंने इसे एक गंभीर समस्या बताया था और कहा कि बॉट्स की वजह से इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने वालों का अनुभव खराब हो रहा है।

बाट्स पर लगाम कसने में मिलेगी मदद

आपको बात दें कि कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने कई बार संकेत दिए कि वे प्लेटफॉर्म को पार्दर्शी बनाना चाहते हैं और साथ ही उसे एक परफेक्ट ऐप के तौर पर डिजाइन करना चाहते हैं। बाट्स कई बार अपने आप पोस्ट या रिप्लाई करते हैं जिससे कई बार गलत जानकारी भी तेजी से फैलती है। ऐसे समय में डिसलाइक बटन के यूज को सीमत करना एक कारगर कदम साबित हो सकता है।

एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म पर पहले से ही फर्जी अकाउंट और स्पैम रोकने के लिए कई नियम लागू हैं, जैसे नकली प्रोफाइल पर रोक और ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई जो मिलकर बातचीत को प्रभावित करते हैं। इसके बावजूद भी भी बॉट्स पूरी तरह खत्म नहीं हो पाए हैं, जिससे पता चलता है कि यह समस्या अभी भी काफी जटिल है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article