टेक एंड गैजेट्स

7,500mAh बैटरी , 200MP कैमरा के साथ OnePlus ला रहा है धाकड़ स्मार्टफोन, Samsung, Apple की बढ़ेगी टेंशन

Li Jie के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक कंपनी OnePlus 15T में फैंस को 7500mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन में आपको 100W की वायर्ड और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Image

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में फैंस को मिलेगा धमाकेदार कैमरा सेटअप।(फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 15T होगा जिसे कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। कंपनी की तरफर से इसे टीज करना भी शुरू कर दिया गया है। वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट Li Jie ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें आने वाले स्मार्टफोन की बैटरी साइज और उसकी चार्जिंग क्षमता के बारे में जानकारी दी है।

Li Jie के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक कंपनी OnePlus 15T में फैंस को 7500mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन में आपको 100W की वायर्ड और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन कॉम्पैक्ट साइज के साथ दस्तक देगा।

स्मार्टफोन में होगा पेरिस्कोप कैमरा सेंसर

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में कई सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले है। बाजार में इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Samsung, Google और Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन से होगी। Li Jie इससे पहले ही भी इस फोन से जुड़ी कई सारी डिटेल्स को शेयर कर चुके हैं। उनके मुताबिक अपकमिंग OnePlus 15T में धमाकेदार कैमरा सेटअप मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

IP रेटिंग की ट्रिपल सिक्योरिटी

OnePLus 15T को पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें तगड़ी IP रेटिंग मिलेगी। स्मार्टफोन में आपको IP68, IP69 और IP69K की IP रेटिंग मिलनेव वाली है। इस स्मार्टफोन में आपको शानदार ओटीटी और वीडियो स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिलने वाला है। कंपनी की तरफ से जारी एक ऑफिशियल इमेज के अनुसार इसके डिस्प्ले में आपको बेहद पतले बेजल्स मिलेंगे।

OnePLus 15T के संभावित फीचर्स

  • OnePLus 15T में आपको 6.31 इंच का कॉम्पैक्ट साइज का OLED डिस्प्ले पैनल मिल सकता है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz का रिफ्रेश सपोर्ट मिलेगा।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • वनप्लस के इस स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की LPDDR5x RAM और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है।
  • इस स्मार्टफोन में आपको 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर भी मिलेगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Jio ने 365 दिनों की टेंशन की खत्म, आज किया रिचार्ज तो सीधे मार्च 2027 में लेना पड़ेगा दूसरा प्लान
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article