टेक एंड गैजेट्स

17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा OnePlus 15R, कीमत से लेकर फीचर्स तक हुए लीक

OnePlus 15R के साथ कंपनी 3,000 रुपये से 4,000 रुपये तक की छूट क्रेडिट कार्ड के साथ दे सकती है। OnePlus 15R, पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13R का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे 42,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था।

OnePlus 15R

OnePlus 15R/photo-oneplus

OnePlus 15R भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। OnePlus 15R को पिछले महीने ही ग्लोबली लॉन्च किया गया है और अब इसे भारत में पेश करने की तैयारी चल रही है। OnePlus 15R की लॉन्चिंग भारत में 17 दिसंबर को होने वाली है लेकिन ठीक पहले फोन के सारे फीचर्स लीक हो गए हैं और कीमतों भी ऑनलाइन लीक हुई है।

OnePlus 15R की कीमत

टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने OnePlus 15R के वेरियंट, कीमत और फीचर्स की जानकारी दी है। उनके मुताबिक OnePlus 15R को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट के अलावा 12GB रैम + 512GB स्टोरेज में पेश किया जाएगा। फोन के टॉप वेरियंट की कीमत 52,000 रुपये और 256GB मॉडल की कीमत 47,000 रुपये से 49,000 रुपये के बीच हो सकती है।

कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि OnePlus 15R के साथ कंपनी 3,000 रुपये से 4,000 रुपये तक की छूट क्रेडिट कार्ड के साथ दे सकती है। OnePlus 15R, पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13R का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे 42,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था।

कहा जा रहा है कि OnePlus 15R, OnePlus Ace 6T का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। इस फोन की चीन में शुरुआती कीमत 2,599 चीनी युआन करीब 33,000 रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत चीन में 3,699 चीनी युआन यानी करीब 47,000 रुपये है।

OnePlus 15R की लॉन्चिंग भारत में 17 दिसंबर को होगी और इसकी बिक्री कंपनी की साइट के अलावा अमेजन इंडिया से होगी। OnePlus 15R को चारकोल ब्लैक, मिंट ग्रीन और इलेक्ट्रिक वॉयलेट कलर में पेश किया जाएगा।

OnePlus 15R के साथ क्वॉलकॉम का 3nm वाला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा जिसे पिछले महीने में लॉन्च किया गया है। OnePlus 15R के साथ 7,400mAh की बैटरी मिलेगी और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसके साथ ऑटोफोकस भी होगा।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article