टेक एंड गैजेट्स

हो गया कंफर्म! OnePlus 15 के बाद आ रहा है OnePlus 15R, टीजर में डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा

अमेजन पर OnePlus 15R के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। साइट पर इसे Coming Soon के साथ टैग किया गया है। इस फोन को कंपनी ने Power on, Limits off स्लोगन के साथ पेश किया है।

Image

वनप्लस भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगा धमाकेदार स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने कुछ समय पहले भारतीय बाजार में OnePlus 15 सीरीज को लॉन्च किया था। अब वनप्लस फैंस के लिए एक और बड़ी खबर है। कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि OnePlus 15R होगा। कंपनी की तरफ से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं अपकमिंग स्मार्टफोन की टीजर इमेज भी जारी कर दी गई है।

अमेजन पर OnePlus 15R के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। साइट पर इसे Coming Soon के साथ टैग किया गया है। इस फोन को कंपनी ने Power on, Limits off स्लोगन के साथ पेश किया है। टीजर से पता चलता है कि OnePlus 15R में दो कलर वेरिएंट मिलने वाले हैं जिसमें ब्लैक और ग्रीन शामिल होंगे।

इसमें मिलेगा पावरफुल चिपसेट

टीजर इसमें सामने आने से इसके डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। OnePlus 15R के रियर पैनल में फैंस को वर्टिकल शेप में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा इसके बाई ओर फिजिकल Plus Key भी नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यह बटन कैमरा शॉर्टकट के लिए या फिर गेमिंग जैसे फंक्शन के लिए इस्तेमाल हो सकती है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite या Snapdragon 8 Gen 5 के साथ लन्च किया जा सकता है।

7800mAh बैटरी से हो सकता है लैस

OnePlus 15R की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। लॉन्च से पहले ही इसकी कई सारी लीक्स भी सामने आ चुकी है। पुरानी लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का एमोलेड स्क्रीन किया जा सकता है। डिस्प्ले को लैग फ्री रखने के लिए इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर का फीचर मिलने वाला है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7800mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। लीक्स की मानें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article