टेक एंड गैजेट्स

OnePlus 15R भारत में लॉन्च: 7,400mAh की दमदार बैटरी के साथ लेटेस्ट प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स

OnePlus 15R डुअल सिम सपोर्ट के साथ Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी चार साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। इसमें 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Image

OnePlus 15R Launched in India/Photo-Oneplus

OnePlus ने भारत में अपना नया परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है। यह फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, बड़ी 7,400mAh बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसे तीन आकर्षक रंगों में पेश किया है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों चैनलों पर उपलब्ध होगा।

OnePlus 15R की स्पेसिफिकेशन

OnePlus 15R डुअल सिम सपोर्ट के साथ Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी चार साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। इसमें 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 12GB LPDDR5x Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।

OnePlus 15R का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है। यह फोन 4K में 120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

OnePlus 15R

OnePlus 15R

OnePlus 15R की बैटरी और कनेक्टिविटी

OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है।

OnePlus 15R की कीमत

भारत में OnePlus 15R की शुरुआती कीमत 47,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री 22 दिसंबर से दोपहर 12 बजे Amazon, OnePlus इंडिया स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article