2025 में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। सैमसंग, एप्पल, गूगल, वनप्लस समेत दूसरी कंपनियों ने कई सारे धांसू फोन्स बाजार में पेश किए। अभी साल खत्म होने में समय बचा हुआ है और कुछ बड़े धमाके होना भी बाकी हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है।
प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों जल्द ही एक नया ऑप्शन मिलने वाला है। दरअसल वनप्लस की तरफ से कुछ समय हले ही OnePlus 15 की ग्लोबल लॉन्च डेट अनाउंस थी। अब कंपनी ने इस अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन को इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग से OnePlus 15 की इंडिया लॉन्च भी कंफर्म हो गया है। वेबसाइट पर लिस्टिंग के साथ ही फोन की पहली झलक भी सामने आ चुकी है।
बाजार में जल्द देगा दस्तक
OnePlus 15 को इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट जरूर कर दिया गया है लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लिस्टिंग से फोन में मिलने वाले कलर ऑप्शन क भी खुलासा हो गया है। कंपनी ने इंडियन वेबसाइट पर OnePlus 15 कमिंग सून के टैगलाइन के साथ लिस्ट किया है। इससे यह साफ हो गया है कि यह फोन जल्द ही बाजार में देखने को मिलेगा।
इंडियन वेबसाइट पर OnePlus 15 को दो कलर ऑप्शन के साथ दिखाया गया है जिसमें Sand Storm और Black कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। दोनों ही कलर्स में स्मार्टफोन बेहद प्रीमियम नजर आता है। डिजाइन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको OnePlus 13s की तरह का कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। कैमरा मॉड्यूल में कैमरा सेंसर के साथ ही LED फ्लैश भी होगा।
OnePlus 15 के संभावित फीचर्स
- OnePlus 15 में कंपनी 6.78 इंच का BOE X3 AMOLED डिस्प्ले दे सकती है।
- डिस्प्ले में आपको 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- बेहतर एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने इसके डिस्प्ले में Dolby Vision का सपोर्ट दिया है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन पॉवरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
- स्मार्टफोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा।
- फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP के कैमरा सेंसर हो सकते हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।
- OnePlus 15 में कंपनी 7300mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है।
