1 रुपये में अब हर दिन मिलेगा 2GB डेटा, इस कंपनी ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की करा दी मौज
फेस्टिव सीजन ऑफर में सिर्फ ई-कॉमर्स कंपनियां ही नहीं बल्कि टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक ऑफर्स दे रही हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने फेस्टिव सीजन में एक ऐसा धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया है जिसने निजी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Oct 19 2025, 16:18 IST
Image Credit : IStock01 / 07
बीएसएनएल की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए दिवाली ऑफर पेश किया गया है जिसे कंपनी ने Diwali Bonanza 2025 ऑफर नाम दिया है। बीएसएनएल के इस ऑफर ने निजी कंपनियों की धड़कने तो बढ़ाई हैं लेकिन वहीं इससे करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है।
Image Credit : IStock02 / 07
BSNL अपने Diwali Bonanza 2025 ऑफर में ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में BSNL की 4G सर्विस ऑफर ऑफर कर रहा है। इस ऑफर में कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों को 1 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 1 महीने की वैलिडिटी भी देगी।
Image Credit : IStock03 / 07
आपको बता दें कि बीएसएनएल ग्राहकों को अपनी तरफ लाने के लिए हर संभव कोशिश में लगा हुआ है। कंपनी ने यूजर्स की सहूलियत के लिए कुछ दिनों पहले ही अपनी 4G सर्विस को लॉन्च किया है और अब ग्राहकों के लिए Diwali Bonanza ऑफर ला दिया गया है।
Image Credit : IStock04 / 07
BSNL की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक Diwali Bonanza 2025 लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए पेश किया गया है। इस ऑफर का फायदा ग्राहक सिर्फ 15 नवंबर तक ही उठा पाएंगे। बीएसएनएल का यह प्लान आपको कम खर्च में काफी कुछ ऑफर करता है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
Image Credit : IStock05 / 07
बीएसएनएल अपने दिवाली ऑफर में अपने नए ग्राहकों को 1 रुपये में BSNL 4G Sim ऑफर कर रही है। इस महंगाई के दौर में आप सिर्फ 1 रुपये खर्च करके BSNL 4G सिम खरीद सकते हैं। आप सिर्फ 1 रुपये खर्च करके 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा पा सकते हैं। यह फ्री कॉलिंग सुविधा सभी नेटवर्क के लिए होगी।
Image Credit : IStock06 / 07
1 रुपये वाले 4G सिम कार्ड में कंपनी अपने ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट डेटा की सुविधा भी देगी। अगर आप सिम कार्ड खरीदते हैं तो बीएसएनएल की तरफ से आपको हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा मिलता है। मतलब आप सिर्फ 1 रुपये खर्च करके 60GB तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Image Credit : IStock07 / 07
1 रुपये वाले 4G सिम कार्ड की वैलिडिटी सिर्फ 30 दिनों की होगी। अगर आप सिम कार्ड खरीदते हैं तो आपको पूरे KYC वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पूरा करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। अगर आप पहले से बीएसएनएल का सिम कार्ड है तो यह ऑफर आपके लिए नहीं हैं।