टेक एंड गैजेट्स

OnePlus 15 की बाजार में हुई धाकड़ एंट्री, 7300mAh बैटरी वाले फोन की जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus 15 5G में 16GB तक की रैम का सपोर्ट मिलेगा वहीं परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे एल्यूमिनियम फ्रेम में डिजाइन किया है जिसमें इंडस्ट्री का पहला micro-arc oxidation ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया गया है।

Image

वनप्लस ने बाजार में लॉन्च किया टाइटेनियम से ज्यादा मजबूत स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। लंबे इंतजार के बाद वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को बाजार में उतार दिया है। वनप्लस की तरफ से OnePlus 15 को बेहद पॉवरफुल प्रोसेसर और दूसरे कई शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन को चीन के बाजार में पेश किया है लेकिन, जल्द ही इसकी एंट्री भारतीय बाजार में भी होगी।

आपको बता दें कि अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें आप डेली रूटीन वर्क, मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क आसानी से कर सकें तो OnePlus 15 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। OnePlus 15 पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें DetailMax image engine का इस्तेमाल किया गया है।

OnePlus 15 5G की कीमत

OnePlus 15 की चीन में शुरुआती कीमत CNY 3,999 यानी करीब 50,000 रुपये है। यह इसके बेस मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत है। इसके दूसरे वेरिएंट 16GB RAM + 256GB की कीमत CNY 4,299 यानी लगभग 53,100 रुपये है। 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 यानी लगभग 57,000 रुपये है। OnePlus 15 के 16GB + 512GB मॉडल को कंपनी ने CNY 4,899 यानी लगभग 60,600 रुपये में लॉन्च किया है। इसका टॉप-एंड वेरिएंट 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसे CNY 5,399 यानी करीब 66,700 रुपये में पेश किया गया है।

टाइटेनियम से भी ज्यादा है मजबूत

इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की रैम का सपोर्ट मिलेगा वहीं परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे एल्यूमिनियम फ्रेम में डिजाइन किया है जिसमें इंडस्ट्री का पहला micro-arc oxidation ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह टाइटेनियम से करीब 1.5 गुना अधिक मजबूत है। इस स्मार्टफोन में आपको IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलेगी। इससे यह फोन धूल, पानी के साथ साथ चाय और तेल जैसे लिक्विड से भी पूरी तरह से सेफ रहेगा।

OnePlus 15 5G Display and Chipset

OnePlus 15 5G में कंपनी ने 6.78 इंच की 1.5K स्क्रीन दी है। इसमें आपको OLED पैनल मिलता है। स्मूथनेस को बनाए रखने के लिए कंपनी ने इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 73000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 120W सुपर वॉक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus 15 5G Camera

OnePlus 15 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्रामरी सेंसर मिलता है जो कि सोनी का सेंसर है। वहीं सेकेंडरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का मिलता है जो कि एक टेलीफोटो सेंसर है वहीं 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article