टेक एंड गैजेट्स

OnePlus 13s की भारत में आज से बिक्री शुरू: जानें फीचर्स-कीमत, ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट

OnePlus 13s Sale start in india: OnePlus 13s में 6.32 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन में Alert Slider की जगह नया Plus Key दिया गया है, जिससे AI फीचर्स या शॉर्टकट्स को कस्टमाइज किया जा सकता है।

Image

Oneplus 13s में Alert Slider की जगह नया Plus Key दिया गया है

Photo : Times Now Digital

OnePlus 13s Sale start in india: वनप्लस ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च किया था और आज से यह डिवाइस देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। स्मार्टफोन में कई एडवांस AI फीचर्स, एक कस्टमाइजेबल Plus Key, और शानदार डिजाइन के साथ 6.32 इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5,850mAh की दमदार बैटरी मौजूद है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

OnePlus 13s की भारत में कीमत

  • 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत: ₹54,999
  • 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत: ₹59,999

लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इनकी प्रभावी कीमतें क्रमशः ₹49,999 और ₹54,999 हो जाती हैं। इसके अलावा ग्राहक 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का लाभ ऑनलाइन और 15 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प ऑफलाइन स्टोर्स पर पा सकते हैं। वहीं पुराने फोन के बदले ₹5,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। स्मार्टफोन ब्लैक वेलवेट, ग्रीन सिल्क और पिंक सैटिन रंगों में उपलब्ध है, जबकि 512 जीबी वाला विकल्प केवल काले और हरे रंग में उपलब्ध है।

क्या है Oneplus 13s की खासियत

OnePlus 13s में 6.32 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। यह Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर काम करता है।

Alert Slider की जगह नया Plus Key दिया गया है, जिससे AI फीचर्स या शॉर्टकट्स को कस्टमाइज किया जा सकता है। फोन में AI Unblur, AI Translation, AI VoiceScribe जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, साथ ही Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट भी है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं। फोन में 5,850mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शंस को सपोर्ट करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article