टेक एंड गैजेट्स

अमेजन पर होगी OnePlus 12R बिक्री, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने, जानें कीमत

OnePlus 12R: टीजर में फोन के कलर डिजाइन और कैमरा सेटअप की जानकारी मिलती है। वनप्लस 12 आर को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और ब्लू में पेश किया जाएगा। वहीं इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 40 हजार रुपये हो सकती है।

Image

OnePlus 12R

OnePlus 12R: वनप्लस 23 जनवरी को भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज वनप्लस 12 को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तहत वनप्लस 12 और वनप्लस 12 आर को पेश किया जाएगा। वनप्लस की नई सीरीज को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि वनप्लस 12 आर को वनप्लस ऐस 3 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसे पहले ही घरेलू मार्केट में पेश किया जा चुका है।

अमेजन पर मिलेगा OnePlus 12R

कंपनी ने अमेजन पर वनप्लस 12 आर की माइक्रो साइट को लाइव कर दिया है। टीजर में फोन के कलर डिजाइन और कैमरा सेटअप की जानकारी मिलती है। वनप्लस 12 आर को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और ब्लू में पेश किया जाएगा। वहीं इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 40 हजार रुपये हो सकती है।

27 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा OnePlus 12R

जैसा कि हमने बताया फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में भी इसे इन्हीं स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है। चीनी वेरियंट के अनुसार, फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच एमोलेड स्क्रीन और 100W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 5,500mAh की बैटरी पैक की गई है। फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 27 मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज कर हो जाता है।

OnePlus 12R के संभावित स्पेसिफिकेशन और कैमरा

वनप्लस 12आर में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिल सकता है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article