टेक एंड गैजेट्स

Amazon पर लूट, 2024 की पहली ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की घोषणा, स्मार्टफोन पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

Amazon Great Republic Day Sale 2024: अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2024 में स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। सेल के दौरान 5G स्मार्टफोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ऐसे में यदि आप 5G फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है।

Image

Amazon Sale

Photo : iStock

Amazon Great Republic Day Sale 2024: ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन ने अपनी इस साल की पहली सेल ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2024 की घोषणा कर दी है। इस सेल में आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो प्रोडक्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट को बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके साथ अमेजन पर इस सेल में ग्राहक बैंक कार्ड लेनदेन पर इंस्टेंट डिस्काउंट लाभ भी उठा सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अब तक सेल की तारीख की जानकारी नहीं दी है।

कब होगी से सेल की शुरुआत

ई-कॉमर्स दिग्गज ने अपनी वेबसाइट पर आगामी अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2024 को टीज कर दिया है। लेकिन अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि यह कब शुरू होगी। बता दें कि पिछले साल अमेजन की इस सेल को 15 जनवरी से लाइव कर दिया गया था। ऐसे में इस साल भी महीने के दूसरे हफ्ते से सेल को शुरू किया जा सकता है। बता दें कि अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन पहले ही सेल की शुरुआत हो जाती है।

अमेजन पर होगी लूट

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2024 में स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। सेल के दौरान 5G स्मार्टफोन को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ऐसे में यदि आप 5G फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है। सेल में कई स्मार्टफोन पर 50 हजार रुपये तक की छूट भी मिलने वाली है।

ऐसे ही लैपटॉप और स्मार्टवॉच को 75 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। सेल में स्मार्ट टीवी, अन्य डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट को 65 प्रतिशत छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।

Amazon Great Republic Day Sale 2024: बैंक ऑफर्स

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2024 के दौरान सीधे डिस्काउंट के अलावा एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ ही यदि आप पुराने फोन के बदले नया फोन खरीदने का सोच रहें तो एक्सचेंज ऑफर के तहत आप और अधिक बचत कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article