टेक एंड गैजेट्स

50 हजार से कम के टॉप-5 लैपटॉप, गेमिंग से लेकर एडिटिंग तक के लिए हैं बेस्ट

Best Laptop Under 50000: कम कीमत में अच्छी कॉन्फ्रिगेशन वाला लैपटॉप खोजना भी बड़ी समस्या है। गेमिंग से लेकर ऑफिस की पीपीटी बनाने तक के काम हम लैपटॉप में करना चाहते हैं। चलिए 50 हजार से कम कीमत वाले टॉप-5 लैपटॉप के बारे में जानते हैं।

Image

Top 5 laptops

Photo : iStock

Best Laptop Under 50000: आज के डिजिटल वर्ल्ड में हर छोटे काम के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। खासकर यदि आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं या डिजिटल फर्म में काम करते हैं। लेकिन कम कीमत में अच्छी कॉन्फ्रिगेशन वाला लैपटॉप खोजना भी बड़ी समस्या है। लैपटॉप खोजते समय हम आमतौर पर ऐसे लैपटॉप की तलाश करते हैं जो कई कार्यों को आसानी से संभाल सके। यानी गेमिंग से लेकर ऑफिस की पीपीटी बनाने तक के काम हम लैपटॉप में करना चाहते हैं और बैटरी बैकअप भी अच्छा होना चाहिए। चलिए आपकी समस्या हम हल करते हैं। यहां हम 50 हजार से कम कीमत वाले टॉप-5 लैपटॉप के बारे में बता रहे हैं।

HP Laptop 15s

HP Laptop 15s

HP Laptop 15s

एचपी लैपटॉप के साथ 11वीं जनरेशन का इंटेल 4.5 गीगाहर्ट्ज i5 प्रोसेसर है। यानी आप बिना किसी दिक्कत के मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। इसमें एंटी-ग्लेयर स्क्रीन, बैकलिट कीबोर्ड मिलता है। इसमें 8 जीबी रैम, विंडोज 11 होम मिलता है। इसके साथ लंबी बैटरी लाइफ भी है।

ASUS TUF Gaming F15

ASUS TUF Gaming F15

ASUS TUF Gaming F15

गेमिंग के लिए यह लैपटॉप बेस्ट ऑप्शन है। ASUS TUF गेमिंग F15 में Intel Core i5-10300H प्रोसेसर और 4GB NVIDIA GeForce GTX 1650 है, जो एक अच्छा गेमिंग अनुभव देता है। इसमें 15.6 इंच FHD 144Hz डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप में 8GB रैम और 512GB SSD से लैस है। यह विंडोज 11 और ऑफिस होम एंड स्टूडेंट पर चलता है। इसका 2.3 किलोग्राम वजन कुछ लोगों के लिए थोड़ा भारी हो सकता है, लेकिन यह अपनी रेंज में एक ठोस गेमिंग लैपटॉप है। इसकी कीमत 51,990 रुपये है।

HP Victus Gaming Laptop

HP Victus Gaming Laptop

HP Victus Gaming Laptop

यदि आप एचपी लैपटॉप पसंद करते हैं और गेमिंग के लिए लैपटॉप खोज रहे हैं तो एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप आपके लिए सही ऑप्शन है। यह AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर से लैस है मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 9ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ 15.6 इंच FHD IPS डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप 8GB रैम, 512GB SSD और AMD Radeon RX 6500M ग्राफिक्स (4GB GDDR6) सपोर्ट के साथ आता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड और B&O ऑडियो मिलता है। इसे भी ऑफर के साथ 50 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Acer Aspire Lite 11th Gen Intel Core i5

Acer Aspire Lite 11th Gen Intel Core i5

Acer Aspire Lite 11th Gen Intel Core i5

यदि आप कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट है। लैपटॉप की कीमत 38,999 रुपये है। इसमें 11वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर और प्रीमियम मेटल डिजाइन के साथ 8GB रैम, 512GB SSD स्टोरेज और इंटेल आईरिस Xe ग्राफिक्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें विंडोज 11 होम है और 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले मिलता है।

Lenovo IdeaPad Gaming 3

Lenovo IdeaPad Gaming 3

Lenovo IdeaPad Gaming 3

लेनोवो आइडियापैड गेमिंग 3 लैपटॉप में इंटेल कोर i5 11वीं जनरेशन का प्रोसेसर मिलता है। इममें 15.6 इंच का FHD IPS डिस्प्ले है। लैपटॉप में 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ 4GB NVIDIA GTX 1650 ग्राफिक्स मिलता है। लैपटॉप विंडोज 11 के साथ आता है। इसमें बैकलिट की-बोर्ड भी है। इसकी कीमत 46,990 रुपये है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article