लंदन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nothing ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Nothing Phone 4a Series को 5 मार्च 2026 को शाम 4 बजे भारत में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro मॉडल शामिल होंगे।
लॉन्च से पहले डिजाइन की झलक
लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने आने वाली सीरीज का डिजाइन भी दिखा दिया है। तस्वीरों के मुताबिक, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल में फिट होगा। LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के बाहर बैक पैनल पर दिखाई दे रहा है। फोन में कंपनी की सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन बरकरार रखी गई है, जिसमें ग्लास पैनल के नीचे स्क्रू और कुछ इंटरनल कंपोनेंट्स नजर आते हैं।
Glyph Bar और नया साइड बटन
रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone 4a में नया Glyph Bar देखने को मिल सकता है, जिसमें सात अलग-अलग LED लाइट्स दी जा सकती हैं। फोन के बाईं ओर एक नया बटन भी नजर आ रहा है, जिसे खास फंक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके उपयोग के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
संभावित स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने पुष्टि की है कि यह सीरीज Qualcomm के Snapdragon चिपसेट से लैस होगी। माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.71GHz तक हो सकती है।
लॉन्च से पहले और जानकारियां जल्द
बैटरी की बात करें तो फोन में 5,400mAh की बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले के तौर पर 6.7 इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। Nothing Phone 4a सीरीज के बारे में फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी और फीचर्स व कीमत से जुड़ी जानकारियां साझा करेगी।
