टेक एंड गैजेट्स

Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro की भारत में धांसू एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग ने अपने फैंस के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में पावरफुल चिपसेट और शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

Image

नथिंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में फैंस को धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक स्टाइलिश और ट्रांसपेरेंट पैनल वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन बाजार में अपनी यूनिक पहचान बनाने वाली दिग्गज कंपनी नथिंग ने भारतीय बाजार में बड़ा धमाका कर दिया है। नथिंग की तरफ से दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं जो कि Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में कपंनी धमाकेदार फीचर्स दिए हैं।

Nothing Phone 4a की कीमत

नथिंग के लेटेस्ट Nothing Phone 4a को तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें कंपनी ने 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB+256GB स्टोरेज के ऑप्शन शामिल हैं। बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 31,999 रुपये, मिड वेरिएंट को खरीदने के लिए 34,999 रुपये और टॉप वेरिएंट को खरीदने के लिए 37,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। तीनों ही स्मार्टफोन्स पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर और 6000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें आपको व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स का ऑप्शन मिलता है।

Nothing Phone 4a Pro की कीमत

Nothing Phone 4a Pro में भी तीन अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं। इसके 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। 8 GB+ 256 GB के वेरिएंट को कंपनी ने 42,999 रुपये और टॉप वेरिएंट जो कि 12GB + 256GB के साथ आता है उसे 45,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको सिल्वर, पिंक और ब्लैक कलर्स का ऑप्शन मिलता है।

अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि भारत में Nothing Phone 4a की सेल 13 मार्च से शुरू होगी। वहीं Nothing Phone 4a Pro की सेल भारतीय बाजार में 27 मार्च से शुरू होगी।

Nothing Phone 4a के स्पेसिफिकेशन्स

  • Nothing Phone 4a में कंपनी ने 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी है। इसमें आपको 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 1,224 x 2,720 पिक्सल्स का रेजोल्यूशन और 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।
  • डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का सपोर्ट दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए नथिंग ने स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 का पावरफुल चिपसेट दिया है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 + 50 + 8 मेगापिक्सल का सेटअप मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए नथिंग ने इसमें 5400mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article