टेक एंड गैजेट्स

भारत में बनेगा Nothing Phone 2A, कीमत में हो सकती है कमी, जानें कब होगा लॉन्च

Nothing Phone 2A to Manufacture In India: नथिंग फोन 2ए को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

Image

Nothing Phone 2A

Nothing Phone 2A to Manufacture In India: लंदन स्थित कंज्यूमर टेक ब्रांड नथिंग ने शनिवार को घोषणा की कि वह अपने नये स्मार्टफोन फोन (2ए) की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही करेगा। कंपनी ने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही देश के समृद्ध मैन्युफैक्चरिंग इको सिस्टम का उपयोग हो सकेगा। बता दें कि नथिंग फोन 2ए को 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

क्या है कंपनी का प्लान?

नथिंग ने कहा, "भारत के लिए डिजाइन किया गया, नथिंग फोन (2ए) को ऑप्टिमल डेली स्मार्टफोन एक्सपीरियंस प्रदान करने, मुख्य यूजर्स की जरूरतों को दोगुना करने और नथिंग के सभी डिजाइन इनोवेशन, फीचर्स और शिल्प कौशल को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ इंजीनियर किया गया है।"

नथिंग फोन 2 के फीचर्स से होगा लैस

कंपनी ने कहा कि नथिंग फोन (2ए) में फोन (2) के कई फीचर्स से लैस किया जाएगा। जिससे इसे नथिंग फोन 1 से हर मामले में बेहतर बनाया जा सके। बता दें कि नथिंग ने पिछले साल बेंगलुरु में अपना पहला ग्लोबल एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर भी स्थापित किया है।

कब होगा लॉन्च

कंपनी 5 मार्च को भारत में फोन (2ए) लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। नथिंग ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को स्मार्टफोन का ब्रांड फेस बनाया है।

Nothing Phone 2a: स्पेसिफिकेशन और कैमरा

नथिंग फोन 2ए को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित नथिंग ओएस 2.5.2 मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकता है। फोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। नथिंग फोन 2ए 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article