टीवी मसाला

'दिल ही था तोड़ दिया', Arbaaz Patel के आरोपों के बाद Nicky Tamboli ने किया हैरान करने वाला पोस्ट, भड़के फैंस

Arbaaz Patel And Nicky Tamboli Breakup: हाल ही में अरबाज पटेल ने एक इमोशनल क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसमें शायरी की चंद लाइनें हैं। अब इसके बाद निक्की तंबोली का भी पोस्ट सामने आया है।

Image

Nicky Tamboli-Arbaaz Patel (photo credit- instagram)

Arbaaz Patel And Nicky Tamboli Breakup: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल निक्की तंबोली ( Nicky Tamboli) और अरबाज पटेल (Arbaaz Patel) अलग हो गए हैं। निक्की और अरबाज का रिश्ता रियलिटी शो बिग बॉस मराठी से शुरू हुआ था और दोनों की शादी की खबरें तक सामने आ रही थीं, लेकिन अरबाज ने निक्की पर चीट करने का आरोप लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया। अब अरबाज पटेल ने एक और क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसके बाद निक्की तंबोली का पोस्ट भी सामने आया। एक्ट्रेस का पोस्ट देख फैंस हैरान रह गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nikhil Khurana की मां का हुआ निधन, पोस्ट शेयर कर बोले- मैं हमेशा आपको याद करूंगा...

    निक्की तंबोली का बेबाक पोस्ट

    अरबाज पटेल ब्रेकअप की खबरों के बीच बीती रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला। इस पोस्ट के जरिए अरबाज ने निक्की के लिए अपना प्यार दिखाया और धोखा मिलने का इशारा भी किया। अरबाज ने पोस्ट में लिखा, 'वो नसीब किसी और का था पसंद हम कर बैठे। दिल तो हमारा था मगर उसके नाम कर बैठे। वो खुश था किसी और के साथ। मगर हम उसके लिए अपनी खुशियां तबाह कर बैठे।' अरबाज की ये इमोशनल शायरी फैंस का दिल छू गई। हालांकि, अरबाज के इस पोस्ट के बाद निक्की तंबोली ने भी एक इंस्टा स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने चंद शब्दों से हर किसी को हैरान कर दिया। निक्की ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'दिल ही तो था तोड़ दिया।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'- Sana Makbul ने एक्स-फ्रेंड को लगाई लताड़, लोग बोले- माही विज के लिए है...
      Nicky Tamboli-Arbaaz Patel

      Nicky Tamboli-Arbaaz Patel (photo credit- instagram)

      निक्की तंबोली पर लगा धोखा देने का आरोप

      बता दें कि अरबाज पटेल ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिससे खुलासा हुआ था कि निक्की ने उन्हें चीट किया है। इस पोस्ट में अरबाज ने लिखा, "जब कोई आपको धोखा दे और फिर आपकी आंखों में देखकर कहे कि वो आपसे प्यार करता है तो ये अपमान है।" वहीं निक्की तंबोली ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "अफेयर तब नहीं होते जब कोई नया इंसान आकर्षक होता है। ये तब होते हैं जब पुराना वाला अपने किये वादों का सम्मान करना भूल जाता है।" इस पोस्ट के बात निक्की पब्लिकली भी स्पॉट हुई थी और उन्होंने दावा किया कि अभी बहुत चीजें पता चलेंगी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article