टेक एंड गैजेट्स

Free मिलेगा Nothing का प्रीमियम स्मार्टफोन, बस आपको करना होगा ये छोटा सा काम, Grok Ai चुनेगा वीनर

नथिंग के प्रीमियम स्मार्टफोन को फ्री में पाने का शानदार मौका है। ये ऑफर कोई ई-कॉमर्स कंपनी नहीं बल्कि खुद नथिंग दे रहा है। कंपनी की तरफ से इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी किया गया है। इसके लिए कंपनी ने एक प्रतियोगिता भी रखी है जिसका विनर ग्रोक एआई चुनेगा।

Image

नथिंग के प्रीमियम स्मार्टफोन को फ्री में पाने का है शानदार मौका। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Free Nothing Smartphone: अगर आप एक नया और स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आपके पास नथिंग का प्रीमियम स्मार्टफोन पूरी तरह से फ्री में पा सकते हैं। कंपनी की तरफ से एक नई प्रतियोगिता को शुरू किया गया है इसमें जीतने वाले को फ्री में नथिंग का फोन गिफ्ट किया जाएगा। ऐसे में आपके पास नथिंग फोन को बिना पैसे खर्च किए पाने का शानदार मौका है।

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से पोस्ट करके इसकी घोषणा की। इस प्रतियोगिता की सबसे इंट्रेस्टिंग बात यह है कि इसमें पार्टिसिपेट करने वालों में विनर का ऐलान एलन मस्क का एआई टूल Grok करेगा। अगर आपको भी ट्रासपेरेंट बैक पैनल वाला स्मार्टफोन पसंद है तो आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Free में नथिंग फोन पाने का मौका

कंपनी की तरफ से X पर पोस्ट भारतीय फैंस को फ्री में नथिंग का फोन देने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि- लगातार कई सारे यूजर्स की तरफ से फ्री में फोन देने की बात कही जा रही थी। तो चलिए इसे पूरा करते हैं। कंपनी ने फैंस से X पर फॉलो करने के साथ ही DM करने के लिए कहा है। फैंस अपने DM मैसेज में उस फोन का नाम भी लिख सकते हैं जिसे वो पाना चाहते हैं। इसके बाद मस्क का Grok AI टूल 48 घंटे बाद विनर का नाम ऐलान करेगा। Grok जिस विनर को चुनेगा उसको उसकी पसंद का नथिंग स्मार्टफोन गिफ्ट किया जाएगा।

Nothing Phone 3

आपको बता दें कि नथिंग की तरफ से हाल ही में Nothing Phone 3 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने दमदार फीचर्स और यूनिक डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हाई-एंड फीचर्स के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए शानदार ट्रिपल कैमरा सेटप मिलता है। नथिंग ने अपने Phone 3 को बाजार में 79,999 रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया है। आपको बता दें कि लेटेस्ट स्मार्टफोन अपने पुराने वेरिएंट यानी Nothing Phone 2 की तुलना में लगभग दोगुना महंगा है।

इस स्मार्टफोन में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने इसमें IP68 की रेटिंग दी है जिससे यह पानी में भी पूरी तरह से सेफ रहने वाला है। इसमें आपको 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 4nm टेक्नोलॉजी वाला Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पैनल में 50+50+50 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article