Noise ColorFit Chrome Smartwatch: स्मार्टवॉच ब्रांड नॉइज ने अपनी नई वॉच नॉइज कलरफिट क्रोम को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच को 1.85 इंच एमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से लैस किया गया है। वॉच में स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ तीन शानदार कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ड रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्लीप मॉनिटरिंग मिलते हैं।
Noise ColorFit Chrome: कीमत और उपलब्धता
नॉइज कलरफिट क्रोम स्मार्टवॉच को एलीट सिल्वर, एलीट मिडनाइट गोल्ड और एलीट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 5,000 रुपये है। वॉच को 19 जनवरी से खरीदा जा सकेगा।
Noise ColorFit Chrome: खासियत और फीचर्स
नॉइज कलरफिट क्रोम स्मार्टवॉच में 1.85 इंच की बड़ी एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। वॉच के साथ स्टाइलिश मैटेलिक फ्रेम मिलता है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस और क्राउन का सपोर्ट है। इसकी मदद से आप स्क्रीन को नेविगेट कर सकते हैं। नॉइज कलरफिट क्रोम में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर भी दिया गया है। इसमें नॉइज ट्रू सिंक टेक्नोलॉजी है, जो फोन से आसानी से कनेक्ट करने में मदद करता है। वॉच को नॉइजफिट ऐप की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है।
Noise ColorFit Chrome: ट्रैकिंग और हेल्थ फीचर्स
नॉइज कलर फिट क्रोम के साथ कई सारे ट्रैकिंग और हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग,स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटरिंग के साथ फीमेल हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। स्मार्टवॉच के साथ आप वेदर अपडेट, रिमाइंडर, अलार्म फंक्शन, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें कई स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट भी है। बैटरी की बात करें तो इसके साथ 10 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है।
